बदरीनाथ। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )एवं नगरपंचायत बदरीनाथ के संयुक्त तत्वावधान में बदरीनाथ मंदिर सिंह द्वार पर 23 पर्यावरण मित्रों को नगर पंचायत बदरीनाथ द्वारा सम्मान किया गया तथा सम्मान स्वरूप वर्दी वितरित की गयी। बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने अवगत कराया कि नगर पंचायत बदरीनाथ एवं बीकेटीसी में वर्ष 2023 से हुए एमओयू के तहत श्री बदरीनाथ मंदिर में नगरपंचायत के पर्यावरण मित्र सफाई का कार्य करते है। आज बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उपाध्यक्ष रामचंद्र गौड़ ने संयुक्त रूप से पर्यावरण मित्रों को सम्मान स्वरूप वर्दी भेंट की तथा पर्यावरण मित्रों के द्वारा बदरीनाथ मंदिर परिसर में की जा रही स्वच्छता व्यवस्था की सराहना की। कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “ग्रीन-क्लीन उत्तराखंड “ की थीम को साकार किया जा रहा है।
इस अवसर पर नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी ( ईओ) सुनील पुरोहित तथा थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने भी पर्यावरण मित्रों का सम्मान किया तथा पर्यावरण मित्रों को प्रेरित किया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बरसात तथा सर्दी से बचाव करने हेतु उच्च गुणवत्ता के जैकेट एवं लोअर उपलब्ध कराये गये है। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, सुपरवाइजर सुशील कुमार, महिला पर्यावरण मित्र पायल, पर्यावरण मित्र प्रदीप आदि भी मौजूद रहे।
बीकेटीसी एवं नगरपंचायत बदरीनाथ ने पर्यावरण मित्रों का किया सम्मान, वर्दी वितरित की
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















