लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार दीपावली से पहले अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने की तैयारी कर रही है। बोनस की अधिकतम सीमा 7000 रुपये हो सकती है। इसका लाभ 14.82 लाख कर्मचारियों को मिलेगा जिसमें दैनिक वेतनभोगी और वर्कचार्ज कर्मचारी भी शामिल हैं। सरकार पर इसके लिए 1025 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। जल्द ही कैबिनेट बैठक में इसकी घोषणा होने की उम्मीद है।
दीपावली से पहले राज्य के अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस देने की तैयारी वित्त विभाग ने शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश सरकार बोनस की घोषणा कर सकती है। राज्य कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस की अधिकतम सीमा को सात हजार रुपये के दायरे में बांधा जाना तय माना जा रहा है। वहीं, भत्ता-महंगाई पर केंद्र सरकार के निर्णय का इंतजार हो रहा है। तय प्रक्रिया के तहत बोनस की पत्रावली तैयार करने के बाद वित्त विभाग सरकार की सहमति लेगा और इसके बाद ही आदेश जारी होगा। बोनस का लाभ अराजपत्रित राज्य कर्मचारियों के साथ ही दैनिक वेतनभोगी व वर्कचार्ज कर्मचारियों को भी मिलेगा। प्रदेश के करीब 14.82 लाख कर्मचारियों इससे लाभान्वित होंगे और इसे देने में सरकार के खजाने पर 1025 करोड़ रुपये से अधिक का बोझ पड़ेगा। माना जा रहा है कि दीपावली से पूर्व कैबिनेट की जो भी बैठक होगी, उसमें बोनस देने पर सहमति बनेगी।
वहीं, भत्ता-महंगाई पर केंद्र सरकार के निर्णय का इंतजार हो रहा है। अनुमान है कि इसमें तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। इस बार दीपावली 31 अक्टूबर को पड़ रही है। लिहाजा, माह की समाप्ति से पूर्व बोनस और डीए के साथ वेतन देने की तैयारी है।
यूपी में दीपावली से पहले मिलेगा बोनस, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी
Latest Articles
भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...
नई दिल्ली। भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...
नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...
भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...
लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व
देहरादून: रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...
मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...
















