28.2 C
Dehradun
Saturday, October 3, 2026


spot_img

चमोली स्थित चीन सीमा में टूटा ग्लेशियर, बॉर्डर पर अलर्ट जारी |Postmanindia

उत्तराखंड के भारत तिब्बत सीमा से सटे सीमांत क्षेत्र मलारी सुमना में ग्लेशियर टूटने की खबर आई है. बताया जा रहा है कि आज दोपहर में सुमना इलाके में ग्लेसियर टूटा है इस सीमा क्षेत्र में सीमा सड़क संगठन की पोस्ट व इसके आसपास आइटीबीपी की पोस्ट तैनात रहती है. मोबाइल व टेलीफोन नेटवर्क कटने के कारण सीमांत क्षेत्र में संपर्क नहीं हो पा रहा है. ग्लेशियर टूटने के कारण किस प्रकार का क्षेत्र में नुकसान हुआ होगा इसका अभी तक पता नहीं लग पा रहा है. संपर्क करने पर पता चला है कि बीआरओ के कमांडर व अन्य अधिकारी सीमावर्ती इलाके के लिए प्रस्थान कर चुके हैं.

ये इलाका सामरिक दृष्टि से भारत के लिये बेहद महत्वपूर्ण है. 1962 भारत चीन युद्ध के दौरान चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने यहां पर हमला कर भारत की स्पेशल प्रोटेक्शन फोर्स (उस वक्त आईटीबीपी नहीं बनी थी) पर हमला कर इस इलाके को कब्जा लिया था. लेकिन जब तक भारत की सेना यहां तक पहुंचती, तब तक चीनी सेना यहां से चीन की ही तरफ दूसरी दिशा की ओर मुड़ गई. भारतीय सेना ने फिर से इस पोस्ट पर कब्जा कर लिया. चीन आज भी इस पूरे इलाको को अपना मानता है और अपने नक्शे में इसे अपना क्षेत्र बताता रहा है.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिज़ाज, तेज बारिश के साथ बर्फ़बारी जारी

Advertisement
spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...