38.1 C
Dehradun
Thursday, May 14, 2026


spot_img

पंचायत दिवस: उत्तराखंड की 10 पंचायतें देश में अव्वल, पीएम मोदी आज देंगे पुरस्कार |Postmanindia

उत्तराखंड के लिए आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर अच्छी खबर हैं. प्रदेश के 10 पंचायतों को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार दिए जाएंगे. पूरे देश भर से कुल अलग-अलग श्रेणियों में 224 पंचायतों को “दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार” से पुरस्कृत किया जाएगा. इसमें उत्तराखंड की देहरादून जिले की 4, उत्तरकाशी की 3 और रुद्रप्रयाग, पौड़ी और पिथोरागढ़ एक-एक पंचायत शामिल है. इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन पुरस्कारों को वर्चुअल तरीके से वितरित करेंगे. इतना ही नहीं पुरस्कार पाने वाले इन पंचायतों को 5 लाख से 50 लाख तक की पुरस्कार राशि भी हस्तांतरित की जाएगी. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पुरस्कार पाने वाले सभी पंचायत प्रतिनिधियों को शुभकामना दी है, मुख्यमंत्री के कहा कि पंचायतों के विकास लिए राज्य सरकार लगातार प्रयासरत है

सचिव पंचायती राज हरीश सेमवाल ने बताया कि “दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार” के तहत जिला पंचायत पिथौरागढ़, क्षेत्र पंचायत जखोली-रुद्रप्रयाग, क्षेत्र पंचायत द्वारीखाल-पौड़ी, ग्राम पंचायत सिमलास ग्रांट -डोईवाला देहरादून, ग्राम पंचायत मथ,पुरोला उत्तरकाशी, ग्राम पंचायत देवजनि मोरी उत्तरकाशी एवं ग्राम पंचायत पुरोहित वाला सहसपुर देहरादून को पुरस्कृत किया जाएगा. जबकि नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा का पुरस्कार ग्राम पंचायत दिवाडी नौगांव उत्तरकाशी, ग्राम पंचायत विकास योजना का पुरस्कार ग्राम पंचायत अटक फॉर्म सहसपुर देहरादून एवं बाल हितैषी ग्राम पंचायत पुरस्कार बादाम वाला सहसपुर देहरादून को दिया जाएगा.

224 पंचायतों को दिया जाएगा ‘दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार’

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर पीएम मोदी राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 भी प्रदान करेंगे. राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 कई श्रेणियों के अंतर्गत दिए जाएंगे. 224 पंचायतों को ‘दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार’ से पुरस्कृत किया जाएगा. 30 ग्राम पंचायतों को ‘नानाजी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार’ दिया जाएगा. 29 ग्राम पंचायतों को ‘ग्राम पंचायत विकास योजना पुरस्कार’ दिया जाएगा. 30 ग्राम पंचायतों को ‘बच्चों के अनुकूल ग्राम पंचायत’ पुरस्कार मिलेगा. ग्रामों के अलावा 12 राज्यों को ‘ई-पंचायत पुरस्कार’ भी प्रदान किया जाएगा.

5 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक की पुरस्कार धनराशि की जाएगी हस्तांतरित

प्रधानमंत्री अनुदान सहायता के रूप में 5 लाख रुपये से 50 लाख रुपये तक की पुरस्कार धनराशि हस्तांतरित करेंगे. यह राशि रियल टाइम आधार पर पंचायतों के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित होगी. ऐसा पहली बार किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: चमोली स्थित चीन सीमा में टूटा ग्लेशियर, बॉर्डर पर अलर्ट जारी

Advertisement
spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी 15 मई से पांच देशों की यात्रा पर, नॉर्वे में भारत-नॉर्डिक शिखर...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 15 मई को संयुक्‍त अरब अमीरात, नीदरलैंड्स, स्‍वीडन, नार्वे और इटली की छह दिन की यात्रा पर रवाना होंगे।...

भारत-चिली ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश विस्तार की साझा प्रतिबद्धता दोहराई

0
नई दिल्ली।चिली गणराज्‍य के विदेश मंत्री फ्रांसिस्को पेरेज़ मैककेना के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत के साथ आर्थिक और वाणिज्यिक सहयोग को...

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उद्योग संघों के प्रतिनिधियों से बातचीत की, ब्रांड इंडिया...

0
नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में उद्योग संघों के एक हजार से अधिक प्रतिनिधियों से बातचीत...

नागालैंड के राज्यपाल ने किए बाबा केदार के दर्शन

0
रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में बुधवार को नागालैंड के राज्यपाल नन्द किशोर यादव बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे, उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान...

विक्रम शर्मा हत्याकांड: एक लाख का इनामी रेलवे ठेकेदार गिरफ्तार

0
देहरादून: बहुचर्चित विक्रम शर्मा हत्याकांड में दून पुलिस और एसटीएफ उत्तराखंड को बड़ी सफलता मिली है। करीब तीन महीने से फरार चल रहे एक...