नई दिल्ली: भारतीय नौसेना में पहली बार लेफ्टिनेंट कमांडर भाई-बहन ने नया कीर्तिमान रचा है। नौसेना के युद्ध जहाजों की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी प्रेरणा देवस्थली के भाई ईशान देवस्थली भी उनकी राह पर चल पड़े हैं। ईशान को भी नौसेना में युद्धक जहाज की कमान सौंपी गई है। प्रेरणा जहां आईएनएस त्रिकंद की कमांडिंग अफसर के तौर पर काम कर रही हैं। वहीं उनके भाई ईशान को आईएनएस विभूति का कमांडर बनाया गया है।
लेफ्टिनेंट कमांडर प्रेरणा को पिछले साल चार दिसंबर को आईएनएस त्रिकंद का जिम्मा सौंपा गया था। इससे पहले वह आईएनएस चेन्नई में फर्स्ट लेफ्टिनेंट थीं। 2009 में नौसेना में शामिल हुईं प्रेरणा टुपलोव Tu-142 पर भी पहली महिला ऑब्जर्वर के तौर पर काम कर चुकी हैं, जोकि समुद्र में टोह लेने वाला जहाज है। मूल रूप से मुंबई की रहने वाली प्रेरणा ने कान्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी से पढ़ाई करने के बाद सेंट जेवियर्स कॉलेज से मनोविज्ञान में एमए किया है। प्रेरणा नौसैनिक परिवार से आती हैं। उनकी शादी भी एक नौसेना अधिकारी से हुई और उनकी साढ़े तीन साल की बेटी भी है।
पिछले साल एक साक्षात्कार में प्रेरणा देवस्थली ने कहा था कि उनको बचपन से ही नौसेना, विमान और हेलीकॉप्टर संचालन में दिलचस्पी थी। उन्होंने कहा था कि परिवार के प्रोत्साहन ने मुझे भारतीय नौसेना में शामिल होने और अपने सपने को जीने के लिए प्रोत्साहित किया। बचपन से ही उनके माता-पिता ने समग्र विकास पर जोर दिया। स्कूल और कॉलेज में, वह न केवल एक अच्छी छात्रा थी, बल्कि तैराकी, टेनिस खेलती थी और विभिन्न पाठ्येतर गतिविधियों में भाग लेती थी। उनके पिता मुंबई विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे और उनकी मां मुंबई पोर्ट में सीएफए (मुख्य वित्तीय सलाहकार) थीं। बहन प्रेरणा के बाद उनके भाई ईशान देवस्थली ने भी नौसेना की ओर कदम बढ़ाए। नौसेना में कमांडर ईशान को आईएनएस विभूति की कमान सौंपी गई है। यह भारतीय नौसेना का मिसाइल युद्धपोत है। हाल ही में सात नवंबर को आईएनएस विभूति से अरब सागर में गोवा के तट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को स्टीम पास्ट दिया गया था।
भाई-बहन ने रचा कीर्तिमान: पहली बार नौसेना में संभाल रहे युद्धक जहाजों की कमान
Latest Articles
प्रधानमंत्री ने 18 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आंध्र प्रदेश तेजी से प्रगति कर रहा है और केंद्र सरकार व्यापक अवसंरचना और औद्योगिक...
अगले तीन सप्ताह सिर्फ SIR पर फोकस करें जिलाधिकारी: सीईओ
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने शनिवार को सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के...
बोर्ड परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की तिथि 4 अगस्त तक बढ़ी
देहरादून/रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा वर्ष-2027 के संस्थागत परीक्षार्थियों के डाटा अपडेशन की अंतिम तिथि विस्तरित की है।...
सृष्टि कंडारी दहेज हत्या प्रकरण में पति व ननद गिरफ्तार
देहरादून। डोईवाला थाना क्षेत्र में नवविवाहिता सृष्टि कंडारी की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में...
दीक्षांत समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रदान किए प्रमाणपत्र एवं पदक
देहरादून। इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वन अकादमी (आईजीएनएफए), देहरादून में प्रशिक्षणरत 2024 बैच के भारतीय वन सेवा (आईएफएस) परिवीक्षार्थियों का दीक्षांत समारोह शनिवार को वन...

















