24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की संकल्पना को साकार करने वाला बजट: महाराज |Postmanindia

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) की घोषणा के एक वर्ष पूर्ण होने पर भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में सांस्कृतिक संध्या व दीपोत्सव के के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यटन, सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सदन में पेश बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रदेश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए बनाया गया राज्य के समग्र विकास का बजट है.

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि पिछले साल गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी की घोषणा हुई थी. जबकि चार मार्च  के दिन विक्टोरिया क्रॉस दरबान सिंह का भी जन्म हुआ था. उनका जन्मोत्सव मनाने के साथ साथ सरकार ने गैरसैंण को तीसरी कमिश्नरी घोषित कर बड़ा ऐतिहासिक काम किया है. प्रदेश की जनता को बधाई देते हुए काबीना मंत्री  सतपाल महाराज ने कहा कि यह प्रदेश वासियों के लिए खुशी की बात है कि प्रदेश सरकार ने एक और जहां कोविड की चुनौतियों से लड़ते हुए लोकलुभावन बजट पेश कर प्रदेशवासियों को राहत पहुंचाने का काम किया है तो वहीं दूसरी ओर वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 57400 करोड का बजट प्रस्तुत करते हुए सभी विभागों के साथ साथ सिंचाई योजनाओं के लिए बजट में 1155 करोड़ का प्रावधान किया गया है जबकि प्रदेश में पर्यटन को साकार करने के लिए 236 करोड़ की व्यवस्था की गई है. महाराज ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय की संकल्पना को साकार करने के साथ-साथ अंतिम पायदान पर सुदूरवर्ती क्षेत्र में बैठे व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने के के दृष्टिगत एक सकारात्मक बजट प्रदेश को दिया है.

ये भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र की बड़ी घोषणा, गैरसैंण में चार जिलों की नई कमिश्नरी

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...