24.4 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

बांग्लादेशी सांसद की हत्या करने वाला कसाई गिरफ्तार, शव को किया बोटी-बोटी, मांस में मिलाया हल्दी और नमक

कोलकाता। बंगाल सीआईडी ने पिछले दिनों कोलकाता के एक फ्लैट में बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार की हुई हत्या के मामले में राज्य के उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव से एक कसाई जेहाद हवलादार को गिरफ्तार किया है, जिसने सांसद के शव को बोटी-बोटी कर प्लास्टिक की थैलियों में भरा था। बांग्लादेश के खुलना का रहने वाला जेहाद ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और अपनी पहचान छिपाकर मुंबई में रह रहा था।
मालूम हो कि बांग्लादेश के सांसद इलाज के लिए 12 मई को कोलकाता पहुंचे थे। उसके कुछ दिनों बाद वह लापता हो गए थे। उत्तर कोलकाता के बरानगर के निवासी और बांग्लादेशी राजनेता के परिचित गोपाल बिश्वास ने 18 मई को स्थानीय पुलिस में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस सूत्रों ने कहा कि सांसद के दोस्त बांग्लादेशी मूल के अमेरिकी नागरिक अख्तरुज्जमां शाहीन ने हवलादार को दो महीने पहले कोलकाता लाया था। अख्तरुज्जमां संभवतया इस समय अमेरिका में है, जो इस हत्याकांड का मास्टरमाइंड है। पता चला कि सोने की तस्करी के धंधे को लेकर सांसद के साथ उसकी अनबन हो गई थी। इसका बदला लेने के लिए उसने सांसद की हत्या की साजिश रची और इसे अंजाम देने के लिए उसने आरोपितों को लगभग पांच करोड़ करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

पूछताछ के दौरान जेहाद हवलादार ने पुलिस को बताया कि अख्तरुज्जमां के आदेश पर उसने और चार अन्य बांग्लादेशी नागरिकों ने फ्लैट में अनवारुल अजीम की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद पूरे शरीर की खाल उतारकर सारा मांस निकाल दिया और उसे बोटी-बोटी कर प्लास्टिक की थैलियों में भरा।
मांस में हल्दी व नमक मिलाया ताकि यह जल्दी गल जाए। हड्डियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा और उन्हें भी प्लास्टिक की थैलियों में भर दिया। इसके बाद आरोपितों ने कोलकाता क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर उन पैकेटों को ठिकाने लगाने के लिए परिवहन के विभिन्न तरीकों का इस्तेमाल किया।
आरोपित जेहाद हवलादार को शुक्रवार को बारासात अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। बंगाल सीआईडी की टीम इस दिन जेहाद को दक्षिण 24 परगना के भांगड़ के कृष्णामती गांव ले गई, जहां शरीर के कटे हुए हिस्सों को प्लास्टिक की थैलियों में डालकर अलग-अलग जगहों पर फेंका गया था।
वहीं, बांग्लादेश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन आरोपितो तनवीर, शिमुल भुइंया व सेलिस्टी रहमान से पूछताछ करने के लिए बंगाल सीआईडी की एक टीम गुरुवार को बांग्लादेश गई है। इन आरोपितों को इस दिन बांग्लादेश की अदालत ने आठ दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
इस हत्या के मामले में गिरफ्तार सेलिस्टी रहमान सांसद के दोस्त अख्तरुज्जमां की करीबी है। सेलिस्टी को सांसद को हनी ट्रैप करने के लिए लाया गया था। सेलिस्टी ने सांसद के साथ दोस्ती की और उन्हें कोलकाता के न्यूटाउन स्थित उस फ्लैट में लेकर आई जहां उनका कत्ल किया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...