23.8 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच रिक्त सीटों के लिए उप-चुनाव की घोषणा, 27 मार्च को होगा मतदान

मुंबई: राज्य निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की पांच रिक्त सीटों के लिए उपचुनाव की घोष कर दी है। राज्य विधान परिषद की पांच सीटों के लिए 27 मार्च को मतदान होगा और उसी दिन शाम तक नतीजे जारी कर दिए जाएंगे। नवंबर 2024 के विधानसभा चुनावों में पांच एमएलसी (विधान परिषद के सदस्य) की जीत के कारण उप-चुनाव की जरूरत पड़ी है।
विधानसभा में प्रवेश करने वाले एमएलसी में से तीन भाजपा से हैं। इसके अलावा एक शिवसेना और एक एनसीपी से हैं। तीनों दल सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के घटक हैं। भाजपा के पास 132 विधायक हैं, शिवसेना के पास 57 और एनसीपी के पास 41विधायक है। जिसके कारण निचले सदन में उनकी स्थिति मजबूत है। संख्याबल को देखते हुए ये माना जा रहा है कि, इन सभी पांचों सीटों पर महायुति गठबंधन आसानी से जीत हासिल कर लेगा। विधान परिषद से पांच विधायक विधानसभा चुनाव जीत गए हैं। जिसके चलते उनकी सीटें खाली हो गई हैं। आयोग ने इन सीटों के लिए उप चुनाव की घोषणा कर दी है। इन विधायकों में आमश्या पडवी, प्रवीण दटके, राजेश विटेकर, रमेश कराड और गोपीचंद पडलकर का नाम शामिल है।

विधान परिषद के उप-चुनाव का कार्यक्रम:
अधिसूचना जारी होने की तिथि: 10 मार्च 2025
नामांकन की अंतिम तिथि: 17 मार्च 2025
नामांकन पत्रों की जांच: 18 मार्च 2025
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 20 मार्च 2025
मतदान की तिथि: 27 मार्च 2025
मतदान का समय: सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
मतगणना: 27 मार्च 2025 को शाम 5:00 बजे

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...