24.3 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

हल्द्वानी पहुंचे कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, बोले प्रधानमंत्री मोदी का उत्तराखण्ड दौरा होगा ऐतिहासिक

हल्द्वानी: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को हल्द्वानी में भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने चार दिवसीय पिथौरागढ़ दौरे से लौटने के बाद हल्द्वानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 12 अक्टूबर को जनपद पिथौरागढ़ के प्रस्तावित दौरे को लेकर उन्होंने पिथौरागढ़, लोहाघाट, जागेश्वर आदि प्रस्तावित स्थानों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूरा प्रदेश उनके आगमन को लेकर उत्साहित है। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत सभी जनपदों में सभी प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। पार्टी स्तर पर भी कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे पहले जागेश्वर, ज्योलिकोंग, आदि कैलाश, पार्वती कुंड, गुंजी में आईटीबीपी के जवानों के साथ मुलाकात सहित पिथौरागढ़ जनपद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 अक्टूबर को करीब दोपहर 02 बजे नैनी सैनी हवाई अड्डा पहुंचेंगे और उसके बाद पिथौरागढ़ के वल्दिया स्टेडियम में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उनका रात्रि विश्राम

मायावती आश्रम में होगा। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड का यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। इस दौरान उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी भेंट की। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा हल्द्वानी पहुंचने पर मंत्री गणेश जोशी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...