26.4 C
Dehradun
Sunday, July 12, 2026


spot_img

कार खाई में गिरी, तीन लोगों की मौत, तीन घायल

देहरादून। शनिवार सुबह एक कार के खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गयी, वहीं तीन लोेग घायल हुए है। सूचना मिलने के बाद  मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर घायलों व मृतकों को खाई से बाहर निकाल। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह थाना त्यूणी पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि छुमरा से त्यूणी आने वाली एक ऑल्टो कार रायगी मंदिर के पास सड़क से करीब 100 मी नीचे खाई में गिर गई है। सूचना पर थाने से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहंुचा तो पाया कि एक आल्टो कार मुख्य सडक से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिरी हुई थी। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस टीम ने तत्काल रेस्क्यू आपरेशन चलाते हुए कार सवार 6 व्यक्तियों को खाई  से बाहर निकाल। उन्हे तत्काल उपचार हेतु नजदीकी चिकित्सालय पंहुचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा 3 घायलों को मृत घोषित किया गया। शेष अन्य 3 घायलों को प्रार्थमिक उपचार के उपरान्त हायर सेंटर रेफर किया गया। मृतकों के पचांयतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया कार चालक द्वारा वाहन से नियंत्रण खो देने के कारण दुर्घटना का घटित होना प्रतीत हुआ, दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। मृतको के नाम सौरांश पुत्र उमेश निवासी ग्राम मेघाटू थाना त्यूणी, अनीता पत्नी उमेश निवासी ग्राम मेघाटू थाना त्यूणी व सूरत राम जोशी पुत्र टांगरू निवासी ग्राम मुंदोल थाना त्यूणी बताये जा रहे है। घायलो में इतिका पुत्री सहजराम निवासी ग्राम मुन्दोल थाना त्यूणी देहरादून, मनीष नौटियाल पुत्र बारूदत्त ग्राम डगोली थाना मोरी उत्तरकाशी व जयेन्द्र पुत्र पातीराम निवासी ग्राम चिल्हड़ तहसील त्यूणी देहरादून शामिल है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

राष्ट्रीय स्तर पर चमका उत्तराखण्ड एफडीए, अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को मिला राष्ट्रीय...

0
देहरादून। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, उत्तराखण्ड के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को विभागीय कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी नेतृत्व के...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 99 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद नैनीताल के रामनगर के अन्तर्गत ऑटोमेटेड ड्राईविंग टेस्ट ट्रैक के ऑटोमेशन के निर्माण हेतु 3.68 करोड़, कोषागार...

स्वैच्छिक परिवार नियोजन समावेशी और सतत विकास की मजबूत नींव: केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि स्वैच्छिक परिवार नियोजन, जागरूक निर्णय और स्वस्थ परिवार समावेशी...

वियतनाम में नाव दुर्घटना में 15 भारतीयों की मौत, राष्‍ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने...

0
नई दिल्ली।  भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के आज वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पलट जाने से पंद्रह भारतीय...

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना ने दो लाख ऋण मंजूरी का आंकड़ा पार...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्‍नयन योजना – पीएमएफएमई ने देश भर में दो लाख से ज़्यादा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को ऋण...