31.1 C
Dehradun
Wednesday, June 10, 2026


spot_img

SGRR यूनिवर्सिटी में शांति भंग, बलवा, मानहानि, रंगदारी मांगने पर मुकदमा दर्ज

देहरादून: श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में अनैतिक मांगों को लेकर धरना कर रहे धरनारत छात्रों पर पटेल नगर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बलवा, शांति भंग, रंगदारी मांगने, मानहानि सहित संगीन धाराओं में अलग अलग मुकदमे दर्ज किए हैं। इसके अलावा एसजीआरआर पीजी काॅलेज में परीक्षा में बाधा डालने पर पुलिस ने इन छात्रों सहित 30 छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

छात्रसंघ अध्यक्ष, महासचिव 7 अन्य नामजद सहित 30 छात्रों के खिलाफ पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है। न्यायालय सिविल जज (सी.डि.) ने निशेधाज्ञा आदेश पारित किया है। विश्वविद्यालय परिसर के भीतर व बाउंड्रीवाल से 100 मीटर की परिधि के भीतर किसी भी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, तालाबंदी, या यातायात अवरूद्ध करने और उसका कारण बनने से निषेधित किया है।

एसजीआरआर विश्वविद्यालय में धरना कर रहे छात्रों ने विश्वविद्यालय में 4 दिनो से विश्वविद्यालय परिसर को कब्जे में ले रखा था। जिसके चलते विश्वविद्यालय में परीक्षाएं एवम् शैक्षणिक गतिविधियों बाधित हो रही थी। मुकदमें के अनुसार धरनारत छात्रों के धरने का उद्देश्य एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बलवा, शांति भंग, धरने का दबाव बनाकर रंगदारी मांगना व विश्वविद्यालय की छवि को नुकसान पहुंचाना है।

उधर एसजीआरआर पीजी काॅलेज में भी इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं। शनिवाद को छात्र संघ अध्यक्ष चंदन नेगी, महासचिव नीरज रतूड़ी ने परीक्षा में मोबाइल का उपयोग किया।कर्मचारियों ने विरोध किया तो अध्यापकों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अलग अलग मुकदमों में चंदन नेगी, नीरज रतूड़ी, पार्थ जुयाल, कुलदीप सिंह सोनू सरदार, ऋषभ रावत, अंशुल बहुगुणा, अक्शीमल, रितिक रावत, अंशुल प्रसाद भट्ट सहित 30 छात्रों पर अभियोग पंजीकृत किया है।

काबिलेगौर है कि धरने की आड में विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने धरनारत छात्र तमाम तरीके की अनैतिक मांगे रख रहे थे।एसजीआआर विश्वविद्यालय प्रशासन और एसजीआरआर पीजी काॅलेज प्रशासन ने उनकी मांगों को सिरे से खारिज कर दिया है। धरना प्रदर्शन के दौरान धरनारत छात्रों ने विश्वविद्यालय की महिला कर्मियों के साथ दुव्र्यहार, बद्तमीजी और देख लेने की धमकी दी। धरना करने वाले के साथ कुछ असामाजिक तत्व भी जुड़ गए हैं। सूत्रों के हवाले से उनके पास हथियार भी बताए गए हैं। धरने की आड़ मंे इनका मकसद विश्वविद्यालय में तोड़फोड, रंगदारी, पैसा मांगना और वसूली करना है।

एसजीआरआर पीजी काॅलेज के अनुशासन प्रोक्टोरियल बोर्ड ने अपनी आंतरिक जाॅच शुरू कर दी है ताकि दोषी छात्रों क विरूद्ध उचित कार्रवाई की जाए। उधर एसजीआरआर विश्वविद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल ने यूनिवर्सिटी के साथ खड़े होकर एकजुटता दिखाई है और बाहरी असामाजिक तत्वों का पुरजोर विरोध किया है। स्टूडेंट्स काउंसिल ने कहा है कि ये लोग विश्वविद्यालय के शांत शैक्षणिक माहौल को खराब कर रहे हैं और अध्ययनरत छात्र-छात्राआंे के करियर और भविष्य को खराब कर रहे हैं। विश्वविद्यालय में पीएसी तैनात की गई है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को असामाजिक तत्वों के प्रति आगाह किया है और कहा है कि वे अपनी परीक्षा और पढ़ाई पर ध्यान दें। विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अभिभावक मण्डल ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों से मिलकर ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत का निर्यात 12 वर्षों में 468 अरब डॉलर से बढ़कर 863 अरब डॉलर...

0
नई दिल्ली। भारत का निर्यात पिछले 12 वर्षों में 468 अरब डॉलर से बढ़कर 863 अरब डॉलर हो गया है। राजस्‍थान के जयपुर में...

आईएनएसए ने ब्रिक्स विज्ञान अकादमियों के एआई फोरम की पहली बैठक आयोजित की

0
नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी-आईएनएसए ने सतत विकास के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस-एआई पर ब्रिक्स विज्ञान अकादमियों के फोरम की पहली बैठक वर्चुअल माध्यम...

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नीट परीक्षा तैयारियों की...

0
नई दिल्ली। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर 21 जून को होने वाली...

मुख्य सचिव ने नीट पुनर्परीक्षा की तैयारियों को सभी आवश्यक कदम उठाए जाने के...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने मंगलवार को सचिवालय में जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। मुख्य सचिव ने 21...

कैंचीधाम मेले के लिए श्रद्धालुओं के लिए चलेगी विशेष शटल सेवा

0
हल्द्वानी। विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस मेले को लेकर जिला प्रशासन और परिवहन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 15 जून...