रुड़की। सीबीसीआईडी व थाना झबरेड़ा पुलिस ने मिलकर एक करोडों की धोखाधड़ी के मामले का पर्दाफाश किया है। मामले में इकबालपुर शुगर मिल के तत्कालीन क्रेन मैनेजर और तत्कालीन अकाउंट मैनेजर इकबालपुर शुगर मिल को गिरफ्तार कर लिया है जबकि षड्यंत्र में शामिल तत्कालीन पंजाब नेशनल बैक इकबालपुर के मैनेजर सहित तीन अभी फरार है। मामले में पुलिस फरार की गिरफ्तारियों के लिए प्रयास कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना झबरेड़ा क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न वास्तविक किसानों व कई मजदूरों जिन्हे किसान दर्शाकर फर्जी तरीके से बैंक अकाउंट खुलवाकर और कूटकरित दस्तावेज तैयार कर पंजाब नेशनल बैंक की इकबालपुर शाखा से वर्ष 2008 से वर्ष 2020 तक कोप लोन लिये गए जिसकी संबंधित किसान एवं मजदूर को भनक भी नही थी। मामले का पर्दाफाश तब हुआ जब उन्हें बैंक के नोटिस मिले। इतने मोटे लोन के नोटिस मिलने पर उनके होश उड़ गए। लोन की किस्त जमा न होने पर पंजाब नेशनल बैंक ने संबंधित के नाम पर नोटिस जारी किए गए। सीधे सरल तरीके से अपना जीवनयापन कर रहे किसानों एवं मजदूरों को जब बैंक नोटिस मिला तो पूछताछ करने पर उन्हे इस जालसाजी का पता चला। उनके लिए ये किसी सदमें से कम न था। संबंधित प्रकरण का संज्ञान लेकर उच्चाधिकारीगण के आदेशानुसार तत्कालीन चौकी प्रभारी इकबालपुर उपनिरीक्षक मोहन कठैत ने शुगर मिल प्रबंधक व तत्कालीन बैंक पीएनबी मैनेजर इकबालपुर के विरुद्ध 19 जुलाई 2021 को थाना झबरेडा में मुकदमा अपराध संख्या 144/2021 धारा- 420, 120बी में मुकदमा दर्ज किया गया था तथा विवेचना के दौरान मुकदमें में धारा 467, 468, 471की बढोत्तरी की गई थी।
जांच की जिम्मेदारी सीबीसीआईडी को मिली मुकदमें की प्रारम्भिक विवेचना जनपद हरिद्वार में ही सम्पादित होने के पश्चात अग्रिम विवेचना आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) सीबीसीआईडी देहरादून में स्थानान्तरित हुई। वर्तमान विवेचक निरीक्षक वेद प्रकाश थपलियाल ने 5 आरोपियों के 55 सीआरपीसी के तहत नोटिस जारी किए गये थे। थाना झबरेड़ा पुलिस ने आरोपी उमेश शर्मा व पवन ढींगरा को हिरासत में लिया गया है। दोनों आरोपियों को विवेचक ने न्यायालय के समक्ष पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। तत्कालीन बैंक मैनेजर सहित 3 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना झबरेड़ा पुलिस की इस ठोस कार्रवाई पर स्थानीय क्षेत्रवासियों, विशेष कर किसानों में, खुशी है।
सीबीसीआईडी ने किया 36 करोड़ 50 लाख के फर्जी लोन का पर्दाफाश
Latest Articles
पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन
हरिद्वार/देहरादून। धर्मनगरी हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के दौरान मंगलवार को आस्था, सेवा और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 5 करोड़ रू की वित्तीय...
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र यमकेश्वर में विकासखण्ड द्वारीखाल के अन्तर्गत कठुड़ बड़ा, देवीखाल में स्थित माँ बाल...
ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन पर राष्ट्रपति, पीएम मोदी और...
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में देश के खिलाड़ियों द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन की सराहना करते हुए 13 स्वर्ण पदकों में...
असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र और सिक्किम में मूसलाधार बारिश का...
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्र और सिक्किम में कल तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी...
कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार, 19 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली
नई दिल्ली। कर्नाटक में मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने बेंगलुरु के लोक भवन में एक सादे समारोह में 19 विधायकों...

















