देहरादून: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने शिकायतकर्ता से रिश्वत के रूप में 1,00,000/- रु. रिश्वत के तौर पर स्वीकारने से संबंधित मामले में सीपीडब्ल्यूडी, देहरादून, उत्तराखंड के सहायक अभियंता को गिरफ्तार किया।सीबीआई ने एक शिकायत के आधार पर सहायक अभियंता, सीपीडब्ल्यूडी, देहरादून के विरुद्ध मामला दर्ज किया जिसमे आरोपी पर शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगने का आरोप था। शिकायतकर्ता को सीमाद्वार, देहरादून में आवासीय कॉलोनी के निर्माण कार्य को निर्बाध रूप से जारी रखने की अनुमति देने के लिए आरोपी ने उससे 5.50 लाख रु. की रिश्वत मांगने का आरोप है। सीबीआई ने जाल बिछाया एवं आरोपी को आंशिक भुगतान के रूप में शिकायतकर्ता से 1,00,000/- रु. लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। सीबीआई ने आरोपी के परिसर की तलाशी ली एवं आरोपी के आवासीय परिसर से 20,49,500/- रु. (लगभग) की नकद राशि बरामद की। कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज़ भी बरामद किये गये। आरोपी को सक्षम न्यायालय के समक्ष कल पेश किया जाएगा। इस मामलें में जाँच जारी है
Latest Articles
आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद के उच्च सदन में कार्य अधिक तेज तथा...
नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से संसद का उच्च सदन अधिक तेज तथा कागज-मुक्त हो गया...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की परीक्षा सुधारों के लिए उच्चस्तरीय टास्क फोर्स के गठन...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने परीक्षा सुधारों के लिए प्रख्यात प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यबल के गठन की...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि विकसित भारत के निर्माण में देश के युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा...
पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर होगी: रक्षा...
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोहराया कि पाकिस्तान के साथ वार्ता केवल पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर पर केंद्रित होगी। इसके...
‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला...
देहरादून। देश की सीमाओं पर बसे गांवों को विकास की मुख्यधारा में लाने और उनकी सामरिक व सांस्कृतिक महत्ता से नई पीढ़ी को रूबरू...
















