16.6 C
Dehradun
Saturday, April 11, 2026


spot_img

साइबर अपराधियों पर कसा CBI का शिकंजा, 40 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

नई दिल्ली। सीबीआइ ने बुधवार को डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी के सिलसिले में कई राज्यों में 40 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि नौ पीड़ितो की शिकायतों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिनसे कथित तौर पर 4.5 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, केरल और बंगाल में की गई।
गृह मंत्रालय के साइबर अपराध निरोधक निकाय आइ4सी से शिकायत मिलने पर सीबीआइ ने पीडि़तों को ठगने के लिए इस्तेमाल किए गए 15,000 से ज्यादा आइपी एड्रेस, म्यूल अकाउंट और दूरसंचार चैनलों का विश्लेषण किया और धोखाधड़ी को अंजाम देने वाले 40 साइबर अपराधियों का पता लगाया।
सीबीआइ के एक प्रवक्ता ने कहा कि कार्रवाई के दौरान एजेंसी ने एक बड़े घरेलू सुविधा नेटवर्क का पता लगाया है, जो म्यूल बैंक खाते उपलब्ध कराने और अपराध की आय की आवाजाही के लिए हवाला चैनलों को सक्षम बनाने में शामिल था। सीबीआइ जांच में पाया गया कि धनराशि का एक हिस्सा भारत में निकाला गया था, जबकि शेष राशि को विदेशी एटीएम से निकालने के लिए विदेश भेज दिया गया था। उन्होंने कहा कि 15,000 से अधिक आइपी पतों के विश्लेषण से पता चला है कि डिजिटल अरेस्ट धोखाधड़ी के अपराधी कंबोडिया सहित विदेशी स्थानों से अपनी गतिविधियां चला रहे थे और अपराध की आय के लिए भारतीय खाताधारकों का उपयोग कर रहे थे। प्रवक्ता ने कहा कि तलाशी के दौरान बरामद डिजिटल उपकरणों, केवाईसी दस्तावेजों, सिम कार्डों और वाट्सएप संचार अभिलेखों की जांच की जा रही है ताकि अपराध में प्रयुक्त कार्यप्रणाली, वित्तीय लेन-देन और संचार बुनियादी ढांचे का पता लगाया जा सके।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

लेबनान में इजरायली हमलों पर भारत ने जताई गहरी चिंता, कहा- अंतरराष्ट्रीय कानून का...

0
नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने लेबनान पर हो रहे लगातार हमले और इसकी वजह से नागरिकों की बड़ी...

परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की उपलब्धि की दुनिया भर में हो रही...

0
नई दिल्ली। परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की ऐतिहासिक सफलता का वैश्विक स्तर पर जमकर सराहना हो रही है। तमिलनाडु के कलपक्कम में...

42 कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ सशस्त्र माओवाद से मुक्त हुआ तेलंगाना, राज्य के...

0
नई दिल्ली। तेलंगाना राज्य 42 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण के साथ ही अब पूरी तरह से भाकपा (माओवादी) सशस्त्र संगठनों से मुक्त हो गया...

चारधाम यात्रा-2026″ को लेकर डीजीपी की हाई-लेवल बैठक, सुरक्षा से यातायात तक तैयारियों की...

0
देहरादून। पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ की अध्यक्षता में आगामी चारधाम एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा-2026 की तैयारियों के सम्बन्ध में आज सरदार पटेल भवन, स्थित...

उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के पहले चरण का शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड में ‘जनगणना 2027’ के प्रथम चरण का औपचारिक शुभारंभ हो गया है। इस अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रि) गुरमीत सिंह तथा...