24.2 C
Dehradun
Monday, September 14, 2026


spot_img

धाकड़ धामी के काम पर केंद्र ने लगाई मुहर राजनाथ ने की जमकर तारीफ

पौड़ी: उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री बदले जाने को लेकर विपक्ष मुखर है, जबकि भाजपा इसे अपना रणनीतिक फैसला बता रही है। इसी बीच पौड़ी पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘धाकड़ बल्लेबाज’ कह कर ये साफ कर दिया कि ‘इलेक्शन स्ट्रैटजी’ के तहत ही उन्हें चुनाव से ऐनपूर्व मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा गया है ताकि आखिर के ओवरों में आतिशी बल्लेबाजी कर वह भाजपा को मैच जीता सकें।
राजनाथ सिंह देश के उन चुनिंदा राजनेताओं में शामिल हैं, जिनकी व्यापक स्वीकार्यता है। भाजपा ही नहीं अन्य सियासी दल भी उन्हें पूरा सम्मान देते हैं। उनकी कही बातों को हर कोई गंभीरता से लेता है।

राजनाथ सिंह ने जनसभा में कहा कि ‘क्रिकेट की भाषा में अगर कहूं तो 20–20 के मैच में धमीजी को आखिरी ओवर में उतारा गया है। धामीजी काफी धाकड़ बल्लेबाज हैं। उन पर उत्तराखण्ड के लोगों की बहुत सारी उम्मीदें टिकी हुई हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वे उन इन उम्मीदों पर खेरे उतरेंगे’। राजनाथ ने धामी को ‘धाकड़ बल्लेबाज’ यूं ही नहीं कहा, उनकी बात से अब इसमें कोई संशय नहीं बचा कि आगामी विधानसभा चुनाव में धामी ही भाजपा का चेहरा होंगे। हालांकि पार्टी हाईकमान की ओर से धामी पर जताए गए इस विश्वाश के बाद धामी के सामने कई चुनौतियां हैं, जिनका सामना उन्हें एकसाथ करना है। बतौर मुख्यमंत्री धामी को कम समय में ज्यादा काम करना है। सरकार में जनता के विश्वास को भी उन्हें और बढ़ाना है। संगठन में भी उत्साह और ऊर्जा का संचार करना है।

यही उम्मीद राजनाथ सिंह ने भी युवा मुख्यमंत्री धामी से जताई है। बड़ी बात यह है कि राजनाथ जैसे सर्वमान्य नेता ने धामी की हौसलाफजई उस वक्त की जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी। इसमें भी कोई दोराय नहीं कि अब तक के अपने कार्यकाल (लगभग 3 माह) में धामी ने आतिशी पारी खेली है। इस छोटी सी अवधि में धामी अपने फैसलों, कार्यप्रणाली और इच्छाशक्ति से ‘धमक’ और ‘हनक’ दोनों दिखा चुके हैं।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...