23.2 C
Dehradun
Monday, September 14, 2026


spot_img

सूबे में एनसीसी विस्तार को केन्द्र सरकार ने दी मंजूरी

देहरादून/दिल्ली। सूबे में एनसीसी की चाह रखने वाले युवाओं के लिये खुशखबरी है। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों की द्विवार्षिक कार्यक्रम में रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने उत्तराखंड में एनसीसी के विस्तार को अपनी मंजूरी दे दी है। इसी के साथ अब एनसीसी में साढ़े सात हजार नये कैडेट्स की भर्ती की जायेगी। बैठक में प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रतिभाग कर राज्य में एनसीसी के विस्तार, बजट, एवं अवसंरचना से मुद्दों को प्रमुखता से रखा।
सूबे के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि एनसीसी विस्तार योजना को लेकर आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों की बैठक हुई। जिसमें में देशभर के शिक्षा मंत्रियों, रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, सभी राज्यों के एनसीसी प्रमुखों तथा डीजीएनसीसी मुख्यालय के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। डॉ. रावत ने बताया कि बैठक में एनसीसी के विस्तार योजना, नीतियों को परिष्कृत करने, वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने और प्रशिक्षण एवं शिविर से जुड़े नये बुनियादी ढ़ांचे की स्थापना को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि बैठक में प्रदेश से जुड़े एनसीसी के मुद्दों को प्रमुखता से रखा गया। प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में एनसीसी के लिए बढ़ती मांग के दृष्टिगत 10 हजार कैडेट्स की भर्ती की मांग बैठक में रखी गई। जिस पर भारत सरकार ने एनसीसी विस्तार योजना के तहत प्रदेश में साढ़े सात हजार कैडेट्स की भर्ती को  मंजूरी दी है। जिसमें 50 फीसदी गर्ल्स कैडेट्स  भर्ती की जाएंगी। इसके अलावा बैठक में  एनसीसी की गतिविधियों का संचालन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित के लिये वित्तीय सहायोग की मांग भी रखी गई, जिस पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया। विभगाय मंत्री ने बताया कि प्रदेश के शिक्षण संस्थानों में वर्तमान में 55214 एनसीसी कैडेट्स हैं, जिसमें से माध्यमिक शिक्षा के तहत 23534 तथा उच्च शिक्षा के अंतर्गत 31680 कैडेट्स शामिल हैं। एनसीसी की गतिविधियों के संचालन के लिये प्रदेश में 9 वाहनियां वर्तमान में कार्यरत हैं, जिन्हें बढ़ाने की मांग भी केन्द्र सरकार से की गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेशभर के 561 शिक्षण संस्थानों में एनसीसी संचालित की जा रही है। जिसमें माध्यमिक शिक्षा के तहत 338 विद्यालयों, उच्च शिक्षा के तहत 22 महाविद्यालयों तथा 201 निजी विद्यालयोंध्महाविद्यालयों में एनसीसी है। जबकि प्रदेश के 606 शिक्षण संस्थानों में एनसीसी संचालन प्रस्तावित है। जिसमें माध्यमिक शिक्षा में 223 विद्यालय, उच्च शिक्षा में 24 महाविद्यालयों तथा 359 निजी विद्यालयोंध्महाविद्यालय शामिल है।
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का कहना है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के संयुक्त राज्य प्रतिनिधियों की द्विवार्षिक कार्यक्रम में एनसीसी से जुड़े मुद्दों को प्रखरता से रखा गया। जिसके फलस्वरूप केन्द्र सरकार द्वारा एनसीसी विस्तार योजना के तहत प्रदेश में साढ़े सात हजार कैडेट्स की भर्ती को मंजूरी दी गई। राज्य सरकार प्रदेश के युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिय प्रतिबद्ध है। प्रदेश के शैक्षणिक संस्थानों में एनसीसी की बढ़ती मांग को केन्द्र सरकार की मदद से हर संभव पूरा किया जायेगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...