31.2 C
Dehradun
Friday, September 11, 2026


spot_img

केंद्रीय टीम ने रुद्रपुर में परखीं राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां, डायरेक्टर से टेक्निकल रिपोर्ट तलब की

रुद्रपुर। ओलंपिक महासंघ की केंद्रीय जीटीसीसी टीम ने मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम का दौरा किया। टीम एक-एक खेल की तैयारियों की जमीनी हकीकत से रूबरू हुई। टीम ने साइकिलिंग ट्रैक, मल्टीपरपज हॉल आदि के निर्माण और गुणवत्ता के बाबत कंपटीशन डायरेक्टर से टेक्निकल रिपोर्ट तलब की है। जनवरी में होने वाले राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी को उत्तराखंड में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राष्ट्रीय खेलों में साइकिलिंग, फेंसिंग, हैंडबाल और वॉलीबाल की प्रतिस्पर्धाएं रुद्रपुर में होनी हैं। इसको लेकर रविवार को ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह के साथ ओलंपिक महासंघ की गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) अध्यक्ष सुनैना कुमारी और सदस्य दिग्विजय सिंह, रविंद्र चौधरी संग मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। यहां सबसे पहले मल्टीपरपज हॉल के होने वाले हैंडबाल और बॉस्केटबाल की तैयारियों को देखा।
कमेटी ने यहां लाइटिंग की व्यवस्था सुचारु रूप से करने के निर्देश दिए। कहा कि लाइट ऐसी लगाई जाए जिससे खेल के दौरान खिलाड़ियों की आंख पर सीधी रोशनी न पड़े। इसके बाद कमेटी 23 करोड़ की लागत से बने वेलोड्रम पहुंची। यहां साइकिलिंग ट्रैक का विधिवत निरीक्षण किया। साथ ही खेल के दौरान खिलाड़ियों के चोटिल होने की अवस्था में उन्हें बाहर ले जाने के लिए बने अंडरग्राउंड रास्ते को भी देखा। यहां से सीधे स्टेडियम के हॉल में होने वाली फेंसिंग की तैयारियों को भी परखा। निर्देश दिए कि सभी काम गुणवत्ता और मानक अनुरूप कराए जाएं। इस दौरान डीके सिंह ने बताया कि स्टेट गेम्स कराना राष्ट्रीय खेल के लिए एक सेमीफाइनल ही रहा। बताया कि रुद्रपुर पूरी तरह से राष्ट्रीय खेल के लिए तैयार है। कमेटी की अध्यक्ष सुनैना ने कहा कि राष्ट्रीय खेल का लाभ उत्तराखंड और रुद्रपुर को वेलोड्रम आदि से मिला हैे। इससे प्रतिभाएं निखरेंगी। निरीक्षण में जिला क्रीड़ा अधिकारी जानकी कार्की आदि उपस्थित रहीं। जीटीसीसी टीम ने रुद्रपुर से पूर्व हल्द्वानी में निरीक्षण किया। हल्द्वानी से सीधे छह सीटर चॉपर पुलिस लाइन पर उतरा। यहां से चारपहिया वाहन से कमेटी स्टेडियम पहुंची। फिर कमेटी पुलिस लाइन पहुंची। यहां से चॉपर पर सवार हो कमेटी टिहरी के लिए रवाना हो गई। राष्ट्रीय खेल के दो माह पूर्व तैयारियों को परखने पहुंची जीटीसीसी ने कंपटीशन डायरेक्टर से पूरी रिपोर्ट तलब की है। नए बने वेलोड्रम और मल्टीपरपज हॉल की टेक्निकल रिपोर्ट को भी तलब किया है। अब कमेटी वेलोड्रम के डिजाइन और निर्माण के एक-एक पहलू की जांच करेगी। इस दौरान कमेटी की अध्यक्ष सुनैना कुमारी ने साइकिलिंग ट्रैक में क्रैक आने के मामले का संज्ञान लेते हुए समीक्षा करने की बात कही।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...