24.3 C
Dehradun
Tuesday, August 11, 2026


spot_img

चमोली: देखते ही देखते एक गलती से जलकर मर गई 47 बकरियां

चमोली: चमोली जिले के देवाल विकासखंड के बेराधार गांव में तड़के गोशाला में आग लग गई। हादसे में गोशाला राख हो गई और 47 बकरियां जलकर मर गई। इस दौरान बकरी पालक भी झुलस गया।बताया जा रहा है कि भेड़ पालक गोशाला में आग जला सो गया था।

गांव के सामाजिक कार्यकर्त्ता तेजपाल सिंह रावत ने बताया कि बेराधार गांव निवासी महिपाल सिंह (76 वर्ष) पुत्र शेर सिंह की गोशाला में तड़के पांच बजे अचनाक आग लग गई। देखते ही देखते आग भड़क गई। घटना का पता तब चला, जब ग्रामीणों ने धुआं देखा।

वहां पहुंचकर उन्होंने आग बुझाने की बहुत कोशिशें की, लेकिन बुझ नहीं पाई। ग्रामीणों ने महिपाल सिंह को किसी तरह बाहर निकाला। तब उसकी जान बच पाई। गोशाला के अंदर की 47 बकरियां जल कर मर गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे देवाल के नायब तहसीलदार अर्जुन सिंह बिष्ट ने बताया है कि महिपाल सिंह सुबह चार बजे उठा और गोशाला में आग जला दी। उसके बाद वहां सो गया।

आग धीरे-धीरे गोशाला के अंदर फैलती रही और पूरी गौशाला को अपनी गिरफ्त में ले लिया। वहां 47 बकरियां बताई गई हैं। इधर, पशु चिकित्सक नितिन बिष्ट ने जली हुईं बकरियों का मेडिकल किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ट्राई ने अन्य क्षेत्रों की संस्थाओं के लिए लेनदेन और सेवा संबंधी कॉल में...

0
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण–ट्राई ने आज बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा-बीएफएसआई क्षेत्र और सरकारी संस्थाओं के अलावा अन्य क्षेत्रों में कार्यरत संस्थाओं...

संसद ने देश के विनिर्माण क्षेत्र को मजबूत करने, निवेश आकर्षित करने और रोजगार...

0
नई दिल्ली। संसद ने कराधान एवं अन्य विधियां संशोधन विधेयक 2026 को पारित कर दिया है। राज्यसभा ने इस विधेयक को चर्चा के बाद...

सरकार सदन में छात्र आंदोलनों पर चर्चा के लिए तैयार, विपक्ष कार्यवाही में बाधा...

0
नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सरकार छात्रों के विरोध प्रदर्शन से संबंधित मुद्दे पर विस्तृत बहस और जवाब...

झारखंड में विधानसभा मार्च के दौरान छात्रों-पुलिस में झड़प के बाद विरोध प्रदर्शन तेज

0
नई दिल्ली।  झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में छात्रों द्वारा किए जा रहे विधानसभा घेराव के दौरान आज रांची में...

तमक नाला में बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान, निचले...

0
देहरादून। चमोली जिले के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग पर तमकनाला में अत्यधिक जलप्रवाह के कारण बेली ब्रिज बहने की घटना का मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी...