29.2 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

चमोली पुलिस की पहल, सड़क पर लगाए गढ़वाली स्लोगन

देहरादून: भाषा यदि भाव से मिले तो मस्तिष्क और हृदय में टकराव नही होता, जागरूकता आसानी से हृदय में समाहित हो जाती है। इन्ही बातों को लेकर अपनी उत्तराखंड की बोली के माध्यम से आमजन को जागरूक कर रही है। सड़क सुरक्षा के लिए चमोली पुलिस द्वारा कै बे ना कर, मठुमठु चल… गढ़वाली भाषा के साइन बोर्ड लोगों को खूब भा रहे हैं। जनपद में बैरियरों समेत 50 से अधिक स्थानों पर गढ़वाली भाषा में लिखे साइन बोर्ड के जरिए सड़क सुरक्षा का बीड़ा उठा कर सुरक्षित यातायात की कवायद प्रारंभ कर दी गई है।

दरअसल तेज गति से वाहनों को चला कर यातायात नियमों की अवहेलना लोगों की आदत में सुमार हो गया है। ऐसे में चमोली में पुलिस ने सुरक्षित जीवन के लिए सड़कों पर तेज गति से वाहन न चलाने, यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहनों को बिना हेलमेट के न चलाने का संदेश और आग्रह गढ़वाली भाषा में जारी किया है। जिले की सीमा के सभी चेकिंग प्वाइंट (बेरियर्स) तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगे पुलिस के साइन बोर्ड अब लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हैं। गढ़वाली भाषा में अपणी सुरक्षा अपणी सतर्कता, जबार गाड़ी चलोणतबरि फोन नि चलोण समेत तमाम अपील लोगों को खूब भा रही है।

इस मामले में प्रख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के गीत की तर्ज पर चमोली पुलिस के द्वारा कै बे न कर, मठुमठु चल… संदेश खूब हिट हो रहा है। इस संदेश को पढ़ कर हर कोई यातायात नियमों के अनुपालन को अपनी जीवन की सुरक्षा का हिस्सा मान रहा है। इस मामले में चमोली की पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने बताया कि यातायात नियमों का सही ढंग से अनुपालन कराने को चमोली पुलिस सतर्क है। नियमों के अनुपालन के लिए कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई तो की ही जा रही है अपितु जिले के सभी बैरियरों समेत 50 से अधिक स्थानों पर गढ़वाली तथा हिन्दी भाषा में यातायात नियमों के पालन के संदेश दिए जा रहे हैं। बताया कि सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित जानकारियों, कारणों और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटाबेस तैयार करने की कवायद चल रही है। इसके लिए जिले में प्रशिक्षण का आयोजन भी किया जा रहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...