29.8 C
Dehradun
Tuesday, May 26, 2026


spot_img

चारधाम यात्राः सुरक्षा और सुगम संचालन के लिए बनाया गया है हाईटेक ’कंट्रोल रूम’

देहरादून। आगामी चारधाम यात्रा के सफल और सुरक्षित संचालन के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा एक अत्याधुनिक ’हाईटेक चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम’ स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से यात्रा मार्गों, प्रमुख धामों और संवेदनशील पड़ावों पर तकनीक की मदद से कड़ी नजर रखी जा रही है।
आईजी गढ़वाल रेंज राजीव स्वरूप द्वारा कंट्रोल रूम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। तकनीक के इस समावेश से न केवल यातायात व्यवस्था को सुधारा जाएगा, बल्कि आपदा प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को भी नए आयाम मिलेंगे।
यात्रा के मुख्य केंद्रों जैसे केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री व अन्य पड़ावों की लाइव फीड सीधे कंट्रोल रूम की बड़ी स्क्रीन पर उपलब्ध होती है जिससे भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए आधुनिक सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जा रहा है, जिससे संदिग्ध गतिविधियों और ट्रैफिक जाम की तुरंत पहचान हो सकेगी। यात्रियों की सहायता के लिए समर्पित हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। कंट्रोल रूम में तैनात पुलिसकर्मी 24Û7 यात्रियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए तैयार हैं। कंट्रोल रूम विभिन्न जिलों की पुलिस और प्रशासन के बीच समन्वय स्थापित कर काम करेगा ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

टेक होम राशन का 100 प्रतिशत वितरण फेस रेकग्निशन सिस्टम के तहत किया जाए

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत मिशन सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण, मिशन वात्सल्य एवं मिशन...

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की बैठक

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में राज्य सड़क सुरक्षा कोष प्रबंध समिति की द्वितीय बैठक संपन्न हुई। बैठक...

सीएम ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक के लोकार्पण कार्यक्रम में प्रतिभाग...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में आयोजित केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चैहान की सद्यः...

राज्यपाल ने ‘फिन बोध’ एवं ‘उत्तरावाणी’ ऐप और असिस्टेंट होमस्टे मैनेजर पाठ्य सामग्री का...

0
नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मंगलवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विकसित ‘फिन बोध’ एवं ‘उत्तरावाणी’ ऐप...

गृह मंत्री अमित शाह अगले कुछ दिनों में भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा...

0
नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह अगले कुछ दिनों में भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे और सुरक्षा से संबंधित बैठकें करेंगे। सूत्रों...