31.8 C
Dehradun
Thursday, June 18, 2026


spot_img

बार्मिघम में 250 से अधिक व्यवसाइयों से मिले मुख्यमंत्री धामी

बर्मिघम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ब्रिेटेन दौरे के दूसरे दिन बर्मिघम में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु आयोजित रोडशो में प्रतिभाग करते हुए बर्मिघम के विभिन्न उद्योगपतियों के साथ बैठक की।

बर्मिघम में आयोजित रोडशो दौरान शिक्षा, आईटी, हेल्थ, मेनिफैक्चरिंग इन्डस्ट्री से जुड़े 250 से अधिक डेलिगेट्स ने प्रतिभाग किया। रोड शो दौरान विदेशी निवेशकों ने राज्य सरकार के प्रतिनिधियों से विभिन्न नीतियों के बारें में जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी निवेशकों को आगामी दिसम्बर माह में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट हेतु आमंत्रित किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने सभी निवेशकों को उत्तराखण्ड सरकार की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बर्मिघम शहर ऐतिहासिक शहर है और यह उद्योग के क्षेत्र में प्रमुख स्थान रखता है। मुख्यमंत्री ने लंदन और बर्मिघम में रह रहे समस्त भारतीय एवं उत्तराखण्ड के निवासियों का उनके अपार स्नेह हेतु आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड हिमालय की गोद में बसा राज्य है जो कि प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की शांतप्रिय वादियां एवं काम करने के लिए अनुकूल वातावरण इसे अन्य स्थानों से भिन्न बनाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में अयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट की थीम को ”पीस टू प्रोसपेरिटी” रखा गया है। उन्होनंे कहा कि उत्तराखण्ड भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से भी महज कुछ दूरी पर है, बेहतर रोड, रेल और एयर कनेक्टिविटी से सीधा जुड़ा है लिहाजा उत्तराखण्ड में निवेश के लिए अपार सम्भावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हाल में ही भारत ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जी20 का सफल अयोजन किया है। इस पूरी दुनिया के सामने भारत ने अपने कुशल नेतृत्व को सिद्ध किया है। उन्होंने कहा कि भारत ने चन्द्रयान मिशन की सफलता के साथ ही अपनी दूरगामी सोच को सिद्ध किया है।

उन्होंने कहा कि बीते 9 वर्षो में भारत और प्रत्येक भारतवासी के मान सम्मान और स्वाभिमान में उत्तरोत्तर वृ़द्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में निवेश करने वाले देशों में ब्रिटेन छठवें नंबर का देश है जिसकी 600 से अधिक औद्योगिक इकाइयां पूरे देश में कार्य कर रही हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने बर्मिघम में मौजूद भारत के प्रमुख कौंसुलावास का भी आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

पीएम मोदी ने जी-7 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि होर्मुज जलडमरूमध्‍य को आवाजाही के लिए खुला रखना वैश्विक अर्थव्‍यस्‍था के लिए अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण है।...

गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की समीक्षा की

0
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1 9 3...

पीएम आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण में 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्त मकानों को...

0
नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के अंतर्गत पात्र शहरी गरीब परिवारों के लिए 2.13 लाख से अधिक अतिरिक्‍त मकानों...

भारत-ब्रिटेन सीईटीए 15 जुलाई से होगा लागू, पीएम मोदी ने व्यापार में नई गति...

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए 15 जुलाई से लागू होगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़ा...

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डीएम

0
देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चैहान की अध्यक्षता में आज ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट में जिला उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने...