31.1 C
Dehradun
Monday, July 6, 2026


spot_img

बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि मामले में मुख्यमंत्री सख्त

-वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं वृत्त अल्मोड़ा व प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी सिविल सोयम वन प्रभाग किये गये निलंबित
-मुख्य वन संरक्षक, कुमाऊं को तत्काल प्रभाव से प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ) के कार्यालय से किया गया सम्बद्ध

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पी.के पात्रो मुख्य वन संरक्षक, कुमाऊं को तत्काल प्रभाव से प्रमुख वन संरक्षक (हॉफ), उत्तराखण्ड देहरादून के कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है तथा कोको रोसे, वन संरक्षक उत्तरी कुमाऊं वृत्त, अल्मोड़ा, धु्रव सिंह मर्ताेलिया, प्रभारी प्रभागीय वनाधिकारी, सिविल सोयम वन प्रभाग, अल्मोड़ा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है जब कि हेम चन्द्र गहतोड़ी, सहायक वन संरक्षक नैनीताल को स्थानान्तरित कर सिविल सोयम वन प्रभाग, अल्मोड़ा में तैनात किया गया है।
सचिवालय में मीडिया से अनौपचारिक वार्ता करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगतों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घटना में चार घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि उन्हें बेहतर से बेहतर ईलाज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि एयर एम्बुलेंस से घायल कर्मचारियों को बेहतर इलाज हेतु एम्स, दिल्ली भेजा गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वनाग्नि की घटना पर उनके द्वारा पूर्व में ही स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अपने दायित्वों के निर्वाह में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अधिकारियों को धरातल पर उतरने के निर्देश दिए जाते रहे हैं। पूर्व में जारी किए गए आदेश अनुसार प्रत्येक वन कर्मी और फायर वॉचर का बीमा कराए जाने का फैसला लिया गया है, यदि इस कार्य में भी कोई लापरवाही बरती गई होगी तो आगे भी करवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी को यह स्पष्ट होना चाहिए कि किसी भी तरह की लापरवाही में अब सीधे कठोर कार्यवाही होगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री से मुलाकात...

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान सहित पश्चिम एशिया की अपनी आधिकारिक यात्रा शुरू की। यात्रा के पहले...

कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने नवाचार मंत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि...

0
नई दिल्ली।  कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय ने अपने प्रमुख राष्ट्रीय नवाचार मंच नवाचार मंत्र के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 जुलाई तक...

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के...

0
नई दिल्ली।  भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती युद्धपोत ने सिंगापुर के चांगी नौसैनिक अड्डे का दौरा पूरा कर लिया...

उर्वरक लेकर आ रहे 15 जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य पार

0
नई दिल्ली।  रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने बताया कि उर्वरक तथा कच्चा माल भारत ला रहे कुल 15 जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप...

मुख्यमंत्री धामी ने 29.65 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धनगढ़ी सेतु का किया...

0
रामनगर/देहरादून। 220.90 मीटर लंबे धनगढ़ी सेतु से वर्षभर सुगम होगा आवागमन, बरसात में मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या से मिलेगी स्थायी राहतराष्ट्रीय राजमार्ग-309 पर...