देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक में हल्द्वानी में प्रशासनिक व बस टर्मिनल बिल्डिंग (एसीबीटी), सड़क चौड़ीकरण, विकास एवं सौन्दर्यीकरण के प्रस्ताव, स्टोर्म वाटर डैªनेज सिस्टम, आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रेफिक मेनेजमेंट सिस्टम) के डीपीआर को अनुमोदन दिया। इसके साथ ही सीएस श्रीमती रतूड़ी ने उत्तराखण्ड में 12 शहरों के विकास के लिए उत्तराखण्ड सरकार के माध्यम से 500 मिलियन डॉलर के पीपीआर को आर्थिक मामलों के विभाग, भारत सरकार को प्रेषित करने हेतु अनुमोदन दिया।
उन्होंने उत्तराखण्ड में चार धाम यात्रा मार्ग पर ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के लिए उत्तराखण्ड सरकार के माध्यम से 125 मिलियन डॉलर के पीपीआर को आर्थिक मामलों के विभाग, भारत सरकार को प्रेषित करने हेतु भी स्वीकृति दी। मुख्य सचिव ने अनुमोदित प्रस्तावों के समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ क्रियान्वयन के निर्देश दिए हैं। बैठक में सचिव नितेश झा, चन्द्रेश यादव, बृजेश सन्त सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य सचिव ने इंटेलिजेंट ट्रेफिक मेनेजमेंट सिस्टम की डीपीआर को अनुमोदन दिया
Latest Articles
अमित शाह का बड़ा एलान: असम में लागू होगा UCC, घुसपैठियों को करेंगे बाहर
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को असम के ढेकियाजुली और तिहु में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए राज्य की...
नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक आयोजित
नई दिल्ली। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली में नशामुक्ति और पुनर्वास संबंधी राष्ट्रीय परामर्श समिति की 5वीं बैठक...
‘नई विदेशी मुद्रा सीमा के पालन को मिले तीन महीने का समय’, बैंकों ने...
नई दिल्ली। बैंकों ने आरबीआई से नई विदेशी मुद्रा सीमा का पालन करने के लिए तीन महीने का समय देने का आग्रह किया है।...
भारत विश्व गुरु की राह परः दून में नीति, तकनीक और जनभागीदारी पर मंथन
देहरादून। सर्वे चौक स्थित ऑडिटोरियम में दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र, चिंतन रिसर्च फाउंडेशन तथा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के तत्वावधान में “भारतः विश्व...
लाल आतंक का अंत: एक दशक में दस हजार से ज्यादा माओवादियों ने किया...
नई दिल्ली। सुरक्षा दबाव और पुनर्वास प्रयासों के संयोजन ने देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले विद्रोहों में से एक माओवाद को...
















