नई दिल्ली। फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी गीक पिक्चर्स ने रविवार को जानकारी दी कि 15 फरवरी को संसद में 1993 की जापानी-भारतीय एनिमेशन फिल्म ‘रामायणरू द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग की जा रही है। जापानी-भारतीय एनिमेशन फिल्म ‘रामायणरू द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ संसद सदस्य और सांस्कृतिक क्षेत्रों से जुड़े खास लोग आमंत्रित हैं। फिल्म से जुड़ी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी इस अवसर को लेकर काफी खुश है।
गीक पिक्चर्स के को-फाउंडर अर्जुन अग्रवाल का कहना है कि फिल्म ‘रामायणरू द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ की स्क्रीनिंग सिर्फ एक फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं है, यह हमारे देश की समृद्ध विरासत से जुड़ी बात है। रामायण की कहानी सदियों से हमें प्रेरित करती रही है, हमारा मार्गदर्शन करती रहती है।
एनिमेटेड फिल्म के हिंदी वर्जन में अरुण गोविल ने राम के किरदार को आवाज दी थी, नम्रता साहनी ने सीता माता और दिवंगत अमरीश पुरी ने रावण को अपनी आवाज दी थी। दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कथावाचक के किरदार को अपनी आवाज दी है। ‘बाहुबली’ फ्रैंचाइज के लिए जाने जाने वाले राइटर वी विजयेंद्र प्रसाद ने फिल्म के नए वर्जन के क्रिएटिव एंगल पर काम किया है। ‘रामायणरू द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ को भारत में 1993 में 24वें इंडियन इंटनेशनल फिल्म फेस्टिवल में (प्थ्थ्प्) में दिखाया गया था लेकिन इसे सिनेमाघरों में रिलीज नहीं किया गया था। 2000 के दशक की शुरुआत में टीवी चौनलों पर इसके टेलीकास्ट के बाद यह भारतीय दर्शकों के बीच पॉपुलर हो गई।‘रामायणरू द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’ भारत में 24 जनवरी इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में डब होकर रिलीज हुई। रामायणरू द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा का निर्देशन युगो साको, राम मोहन और कोइची सासाकी ने किया है।
संसद में दिखाई जाएगी ‘रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा’, स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल होंगे ओम बिरला
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















