28.2 C
Dehradun
Tuesday, August 25, 2026


spot_img

मुख्य सचिव ने की जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा, दिए ये निर्देश

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने सचिवालय में जल जीवन मिशन के तहत हो रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने कहा कि यह भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है जिसे निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण किया जाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में विशेषकर दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, इसके लिए हम सबको इस योजना को सफल बनाने को दिशा में काम करना है।

मुख्य सचिव ने कहा कि यदि कहीं योजना पूर्ण होने के बावजूद 55 एमएलडी पानी नहीं मिल पा रहा है तो नए प्रस्ताव भेजे जाएं। जिन जनपदों ने इस दिशा में अच्छा कार्य किया है उन्हें बधाई देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि अन्य जनपदों को भी इस दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने यूपीसीएल को योजना के लिए विद्युत कनेक्शनों को शीघ्र उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने वन भूमि हस्तांतरण मामलों को भी लगातार निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने जल स्रोतों को बनाए रखने हेतु भी कार्य किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल स्रोतों को रिचार्ज करने हेतु चेक डैम और रिचार्ज पिट सहित वनीकरण आदि कार्य लगातार संचालित किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि योजना के दीर्घकालीन संचालन के लिए जल स्रोतों को बनाए रखना अतिआवश्यक है। मुख्य सचिव ने योजनाओं के संचालन और रखरखाव पर भी विशेष बल दिए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को प्लंबर और फिटर आदि का प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कार्यों को निर्धारित समय में पूर्ण किए जाने हेतु मैन पावर बढ़ाए जाने के साथ ही जिलाधिकारियों को लगातार समीक्षा किए जाने के निर्देश भी दिए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से स्थानीय समुदायों से जुड़ने का आह्वान किया

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवा राजनयिकों से अपनी तैनाती के देशों में जमीनी स्तर पर मजबूत संपर्क स्‍थापित करने और स्थानीय समुदायों...

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 25वीं भारत-चीन सीमा वार्ता के लिए बीजिंग पहुंचे

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज चीन की राजधानी बीजिंग पहुंचे। वे कल चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार वांग यी के साथ...

देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध: आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी

0
नई दिल्ली। भारतीय चीनी और जैव ऊर्जा उत्‍पादक संघ- आई.एस.एम.ए के महानिदेशक दीपक बल्लानी ने कहा कि देश में चीनी का पर्याप्त भंडार उपलब्ध...

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

0
नई दिल्ली। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज मॉस्को के क्रेमलिन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने...

आढ़त बाजार के विकास कार्यों का विधायक विनोद चमोली और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी...

0
देहरादून: धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के साथ आढ़त बाजार का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने...