29.9 C
Dehradun
Saturday, August 8, 2026


spot_img

भारत में पैर पसार रहा चीनी वायरस, एक हफ्ते के भीतर गुजरात में चार मामले

नई दिल्ली: भारत में नए वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। देश में इसकी संख्या 13 तक पहुंच गई है, वहीं गुजरात में सबसे ज्यादा चार केस की पुष्टि हो चुकी है। इसमें तीन मामले राजधानी अहमदाबाद में सामने आए हैं। इसमे दो नवजात हैं, जिनकी उम्र एक साल से भी कम है। वहीं, संक्रमण का एक मामला 80 वर्षीय बुजुर्ग में भी पाया गया है। अस्थमा से पीड़ित इस मरीज का फिलहाल एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सबसे नया केस सबरकांठा से सामने आया है, जहां एक नौ महीने के बच्चे में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये सभी मामले एक हफ्ते से भी कम समय में सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक, 6 जनवरी को बच्चे को सर्दी, खांसी और सांस लेने में तकलीफ के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अहमदाबाद नगर निगम ने कहा कि बच्चे का विदेश या अन्य यात्रा का कोई इतिहास नहीं है।
गुजरात में एचएमपीवी का पहला मामला 6 जनवरी को दर्ज किया गया था, जब राजस्थान के दो महीने के एक बच्चे में वायरल बीमारी पाई गई थी, जिसमें बुखार, नाक बंद होना, नाक बहना और खांसी जैसे लक्षण थे। यहां एक अस्पताल में इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। बच्चे के संक्रमण के साथ, राज्य में 6 जनवरी से अब तक एचएमपीवी के चार मामले सामने आ चुके हैं। 2001 में खोजा गया एचएमपीवी पैरामिक्सोविरिडे परिवार से संबंधित है। यह रेस्पिरेटरी सिंसिटियल वायरस से बहुत करीब से संबंधित है। यह खांसने या छींकने से निकलने वाली सांस की बूंदों के साथ-साथ दूषित सतहों को छूने या संक्रमित व्यक्तियों के सीधे संपर्क में आने से फैलता है।

 

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत ने तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित...

0
नई दिल्ली। भारत ने महज तीन वर्षों में एक हजार किलोमीटर से अधिक सुरक्षित क्वांटम संचार स्थापित किया है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ....

आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर...

0
नई दिल्ली। रिजर्व बैंक-आरबीआई ने वाणिज्यिक बैंकों के लिए प्रस्तावित क्रेडिट वैल्यूएशन एडजस्टमेंट ढांचे के मसौदे पर लोगों और संबंधित पक्षों से सुझाव मांगे...

भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षित और निर्बाध नौवहन की मांग फिर दोहराई

0
नई दिल्ली।  भारत ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक पर अमरीका के सांसदों की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा है कि यह देश...

संसद से पारित हुआ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास-संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा से सोमवार को मंजूरी मिलने के बाद...

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मुख्यमंत्री आवास में खेल विभाग द्वारा उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय, गौलापार (नैनीताल) के निर्माण कार्यों की विस्तृत प्रगति...