24.4 C
Dehradun
Monday, August 3, 2026


spot_img

सीजेआई चंद्रचूड़ ने अयोध्या विवाद के समाधान की बताई कहानी, कहा- फैसले से पहले की थी भगवान से प्रार्थना

पुणे: देश के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने रविवार को अयोध्या भूमि विवाद के समाधान को लेकर संस्मरण साझा किया। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि- बाबरी मस्जिद विवाद पर फैसला सुनने से मैंने भगवान से प्रार्थना की थी। मुझे पूरा विश्वास था कि भगवान इसका कोई रास्ता ढूंढेंगे। ऐसा ही हुआ।
पुणे स्थित अपने पैतृक गांव कन्हेरसर में आयोजित सम्मान समारोह में उन्होंने गांव के लोगों से कई यादें साझा कीं। उन्होंने कहा कि कई बार हमारे पास ऐसे मामले होते हैं, जिनके फैसले को लेकर हम किसी अंतिम निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसा ही हमारे साथ अयोध्या राम जन्म भूमि और बाबरी मस्जिद विवाद को लेकर हुआ था। जो तीन महीने तक मेरे सामने था। इसके फैसले को लेकर मैं भगवान के सामने बैठा और प्रार्थना की। मैनें भगवान से कहा कि मामले में सही समाधान ढूंढने की जरूरत है।
विज्ञापन
सीजेआई ने कहा कि अगर आपके पास विश्वास है तो भगवान हमेशा आपको रास्ता खोजकर देंगे। इसलिए मैं रोज भगवान से प्रार्थना करता हूं।
गौरतलब है कि नवंबर 2019 में अयोध्या भूमि विवाद पर फैसला सुनाने वाली पीठ में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के अलावा तत्कालीन चीफ जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस अशोक भूषण, न्यायमूर्ति एसए बोबडे और न्यायमूर्ति एस अब्दुल नजीर शामिल थे। सभी पांच जजों के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का रास्ता साफ हुआ था।
शीर्ष अदालत ने मालिकाना हक को लेकर कहा, एक ट्रस्ट का गठन कर विवादित भूमि पर राम मंदिर निर्माण होगा, जबकि मस्जिद के लिए सरकार वैकल्पिक जगह की पहचान कर पांच एकड़ जमीन आवंटित करेगी। अदालत के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए पांच अगस्त, 2020 को भूमि पूजन किया था। इसके बाद 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की थी। वहीं सीजेआई ने इस साल जुलाई में अयोध्या में राम मंदिर का दौरा किया था और प्रार्थना की थी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युवाओं के नेतृत्व और सक्रिय जनभागीदारी से साकार होगा नशा मुक्त भारत का सपना:...

0
नई दिल्ली। युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नशा मुक्त भारत का सपना केवल सक्रिय जनभागीदारी और युवाओं के...

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्धः सीएम धामी

0
-योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगाः मुख्यमंत्री देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर, देहरादून द्वारा आयोजित ‘लाभार्थी...

ब्रिक्स वेव्स बाज़ार का आयोजन करेगा राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम

0
नई दिल्ली।  सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) इस महीने की 6 और 7 तारीख को मुंबई में ब्रिक्स...

अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट

0
नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने कल अरुणाचल प्रदेश, बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में तेज बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया...

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की शुरुआत...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने विकसित भारत के लिए नशा-मुक्त युवा संकल्प अभियान की नई दिल्ली में शुरुआत की। वर्चुअल माध्‍यम से उन्होंने...