15.5 C
Dehradun
Monday, March 23, 2026


spot_img

रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही का अंबार, पढ़ें पूरी खबर |Postmanindia

उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जिले में बादल फटने की खबरें सामने आई है. टिहरी और उत्तरकाशी में बादल फटने से इस क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति हो गई है. बादल फटने से इस क्षेत्र में कई गोशालाएं ध्वस्त हो गईं. जिनमें कई मवेशी दब गए. साथ ही बड़े पैमाने पर कृषि भूमि तबाह हो गई. सोमवार शाम को उत्तरकाशी जनपद में हुई अतिवृष्टि के कारण चिन्यालीसौड़ तहसील के कुमराडा गांव में आसमान से ऐसी आफत बरसी कि ग्रामीणों के होश उड़ गए. अतिवृष्टि के कारण गांव के नदी नाले उफान पर आने के कारण अचानक गांव में पानी के साथ भारी मलबा घुस आया. जिसमें 3 मवेशी जमीदोंज हो गए तो वहीं 20 मकानों में मलबा घुस गया और एक मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

प्रभावित परिवारों को राजस्व पुलिस की ओर से सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट करने की कार्यवाही की जा रही है. बारिश के चलते पानी के साथ कई टन मलबा गांव के ऊपर करीब 3 किमी की दूरी से उफान पर आए नदी नालों के कारण पूरे गांव के घरों में घुस गया. एक छत पूरा तालाब में तब्दील हो गया और छत से एक झरने के रूप में बहकर घरों में घुसा. ग्राम प्रधान कुमराडा विनोद पुरसोड़ा ने बताया कि गांव के कई आंगन मलबे में बह गए हैं. तो गांव में अंधेरा होने के कारण नुकसान का पूरा आकलन अभी नहीं मिल पाया है. लेकिन भवनों मवेशियों के साथ फसल को भी बहुत नुकसान हुआ है. राजस्व उपनिरीक्षक कुसुम पंवार ने बताया प्रारम्भिक मौका मुआयना के अनुसार 2 भैंस 1 बकरी मलबे में दब गई है और 4 भैंसे घायल हुई है. घटना में कोई जनहानि नहीं है. करीब 20 घरों में मलबा घुसा है. साथ ही 1 भवन पूर्ण क्षतिग्रस्त हुआ है. नायाब तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम मौके पर नुकसान का आकलन कर रही है. प्रभावित ग्रामीणों को मदद दी जा रही है. पूरे नुकसान आकलन की रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन और शासन को भेजी जा रही है. आपदा प्रबधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल का कहना है कि एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंच रही है.

गांव की सड़कों पर मलबा आने के कारण मार्ग बंद है जिसके चलते प्रशासन की टीम को गांव तक पहुंचने में दिक्कतों का सामन करना पड़ रहा है. लेकिन आपात स्थिति को देखते हुए प्रशासन की टीम पैदल ही घटना स्थल पर पहुंच रही है. जबकि राजस्व उपनिरीक्षक कुसुम पंवार मौके पर मौजूद. जो ग्रामिणों के साथ मौके का जायजा ले रही है. टिहरी में भी बादल फटने से भारी नुकसान की खबर है. रुद्रप्रयाग,टिहरी और उत्तरकाशी में बादल फटने की घटनों के बीच शासन-प्रशासन की टीमों इन क्षेत्रों के रवाना हो गई है. मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने इन तीनों जिलों के जिलाधिकारियों को फोन के माध्यम से ताज स्थिति की जानकारी लेते हुए प्रभावित ग्रामीणों तक जल्द से जल्द मदद पहुंचाने के निर्देश दिए है. आपको बता दें कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी. रूद्रप्रयाग,टिहरी और उत्तरकाशी जिले में पिछले दिनों से हो रही लगातार बारिश से इन जिलों में भारी नुकसान की खबरें आ रही है.

यह भी पढ़ें: शिक्षा मंत्री ने ली कोविड सम्बंधी महत्वपूर्ण बैठक, दिए महत्वपूर्ण निर्देश

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र को जेल स्थिति के ताजा आंकड़े प्रस्तुत करने...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्च न्यायालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को जेल की स्थिति से संबंधित ताजा आंकड़े 18 मई तक प्रस्तुत करने...

भारत अपनी तकनीकी जरूरतों के साथ ग्लोबल साउथ की उभरती अर्थव्यवस्थाओं की मांग भी...

0
देहरादून: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विश्वास व्‍यक्‍त किया है कि भारत न केवल अपनी तकनीकी जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि ग्‍लोबल साउथ...

15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच चुके...

0
देहरादून: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा है कि 15 करोड़ से अधिक ग्रामीण परिवारों तक नल से जल के कनेक्शन पहुंच...

देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं: पेट्रोलियम मंत्रालय

0
देहरादून: सरकार ने आश्वस्त किया है कि देश भर में आवश्यक ईंधन की कोई कमी नहीं है, तेल शोधन संयंत्र पूरी क्षमता से काम...

एफआरआई देहरादून के राष्ट्रीय वानिकी कार्यक्रम में उपग्रह-आधारित वन निगरानी प्रणालियों को शामिल करने...

0
देहरादून। “सतत वन-आधारित जैव-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देनेः मुद्दे और चुनौतियाँ“ विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला आईसीएफआरई देहरादून में संपन्न हुई। इसमें नीति-निर्माता, वैज्ञानिक, उद्योग प्रतिनिधि...