27.1 C
Dehradun
Friday, July 31, 2026


spot_img

15 अगस्त पर CM ने की आधी दर्जन घोषणा, स्कूलों में मिलेंगे नि:शुल्क टैबलेट, भू कानून और देवस्थानम बोर्ड को लेकर भी बड़े ऐलान

उत्तराखंड में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में कई बड़े ऐलान किए हैं. राज्य सरकार ने शिक्षा महकमे में बड़े बदलाव हेतु पूरे प्रदेश के सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए निशुल्क टैब देने की घोषणा की है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में कोविड-19 के बाद से स्कूलों के वर्चुअल पढ़ाई को भी बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है इसके साथ ही स्कूलों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु पोस्टिक आहार भी राज्य सरकार की तरफ से दिया जाएगा कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को दिए जाने वाले टेबलेट में एजुकेशनल मॉड्यूल सेव रहेंगे.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने नई खेल नीति के के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉलेज को नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने की ओर कार्य किए जाएंगे, ताकि युवा और प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिल सके. इसके साथ ही प्रदेश में भू कानून को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहाड़ों में ज़मीन की विशेष रूप से वेरिफिकेशन ड्राइव चलाई जाएगी और स्थानीय लोगों के हितों की रक्षा के साथ ही औद्योगिक विकास का कैसे संतुलन बनाए गए इस और भी काम किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि पर्यावरणविद स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा के नाम पर प्रकृति संरक्षण पुरस्कार की शुरुआत की जाएगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड को लेकर भी है उनकी सरकार ने मनोहर कांत ध्यानी की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है जो तीर्थ पुरोहितों और हक़हकुक धारियों से बातचीत कर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी.

ये भी पढ़ें: सीएम धामी ने स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, राष्ट्र सेवा का संकल्प लेने का किया आह्वान

spot_img

Related Articles

Latest Articles

अमरीका और ईरान के बीच मिसाइल हमले तेज, पश्चिम एशिया संघर्ष के तत्‍काल समाधान...

0
नई दिल्ली। अमरीका और ईरान के एक-दूसरे पर नए मिसाइल हमलों से व्‍यापक क्षेत्रीय संघर्ष की आशंका बढ़ गई है। नए हमलों से अन्‍य...

राष्ट्रमंडल खेलों में नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीय भाला फेंक और दो ट्रिपल जंप...

0
नई दिल्ली।  दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए। रोहित...

संसद ने वंदे मातरम् को राष्ट्रगान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान करने वाला विधेयक...

0
नई दिल्ली। संसद ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 में संशोधन के...

पश्चिम एशिया की स्थिति की समीक्षा के लिए मंत्रिमंडल की सुरक्षा समिति की बैठक हुई

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को...

मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए 676 करोड़...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वच्छ हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सोलर लाईटों की स्थापना, पेयजल, विद्युत आपूर्ति के साथ ही...