21.5 C
Dehradun
Sunday, March 22, 2026


spot_img

चमोली दौरे पर सीएम मुख्यमंत्री तीरथ, कोरोना को लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा |Postmanindia

मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को जिला अस्पताल गोपेश्वर में  आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट और कोविड सेंटर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अगले दो दिनों में आॅक्सीजन प्लांट स्टाॅलेशन का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए. इस दौरान मुख्यमंत्री ने पीजी काॅलेज गोपेश्वर में 18 से 44 वर्ष के नागरिकों को कोविड-19 के बचाव हेतु चल रहे टीकाकरण कार्यक्रम का निरीक्षण भी किया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिए सभी संशाधन जुटाए जा रहे है. इसके लिए धन की कोई कमी नही है. उन्होंने कहा कि राज्य में आॅक्सीजन की कमी न पहले थी और ना ही आगे रहेगी. राज्य में आॅक्सीजन की कमी न हो इसके लिए सभी जिलों में आक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे है. इसके अलावा बाहरी राज्यों से भी आॅक्सीजन की आपूर्ति सुचारू ढंग से हो रही है. कोविड के दृष्टिगत जहाॅ पर जो भी आवश्यकता है उसको पूरा करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में 18 से 44 वर्ष के टीकाकरण कार्यक्रम में व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया. इस दौरान वैक्सीनेशन केन्द्र में वैक्सीनेशन पंजीकरण कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष, आॅब्जर्वेशन कक्ष आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वैकसीनेशन इस समय हमारी शीर्ष वरीयता है और हमारा प्रयास है कि कोई भी नागरिक टीकाकरण से वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 18 से 44 आयु वर्ग के नागरिकों को निःशुल्क वैक्सीन लगाने का काम शुरू कर दिया है. इसके लिए राज्य सरकार ने 400 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है. उन्होंने कहा कि विदेश से भी वैक्सीन मंगाने का काम किया जा रहा है और जल्द ही सभी लोगों का वैक्सीनेशन किया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त संख्या में आॅक्सीजन बेड, वैंटिलेंटर, पीपीई किट एवं अन्य संशाधन उपलब्ध है. डीआरडीओ की मदद से ऋषिकेष और हल्द्वानी में कोविड मरीजों के इलाज के लिए पांच पांच सौ बेड के अस्पताल बनाए जा रहे है. केन्द्र सरकार से भी राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है. उन्होने कहा कि सरकार जनता को हर मुमकिन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटी है. उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे मास्क पहने, अपने हाथों को बार बार धोंए तथा कोविड गाइडलाइन का अच्छे से पालन करें.

इस दौरान जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने मुख्यमंत्री को कोविड की रोकथाम के लिए जनपद  में संचालित कार्यो से अवगत कराया. बताया कि जिला अस्पताल गोपेश्वर में 200 एलपीएम क्षमता का आॅक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है और एक दो दिन में इसको स्टाॅलेशन करने के बाद प्लांट से आॅक्सीजन जनरेशन का काम शुरू हो जाएगा. साथ ही जिले में वैक्सीनेशन का कार्य भी सुचारू ढंग से चल रहा है. भ्रमण के दौरान  सहकारिता एवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह, भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला सहाकारी बैक के अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे, एडीएम अनिल चन्याल, सीएमओ डा0 एमएस खाती आदि मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: चारधाम यात्रा: विधि विधान से खुले पवित्र गंगोत्री धाम के कपाट

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बंटवारा, अपने कई विभाग मुख्यमंत्री ने सहयोगी मंत्रियों को...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बहुप्रतीक्षित बंटवारा कर दिया है। हाल ही में पाँच नए मंत्रियों के...

बंगाल में तृणमूल-भाजपा कार्यकर्ताओं में पोस्टर-बैनर हटाने को लेकर संघर्ष, कई जख्मी

0
कोलकाता। कोलकाता से सटे बरानगर विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को पोस्टर-बैनर हटाने को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता भिड़ गए। इसमें...

भारतीय नौसेना 3 अप्रैल को स्टील्थ फ्रिगेट ‘तारागिरी- F41’ को बेड़े में शामिल करेगी

0
नई दिल्ली। भारतीय नौसेना 3 अप्रैल को अपने नवीनतम स्टील्थ फ्रिगेट तारागिरी – F41 को अपने बेड़े में शामिल करेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशाखापत्तनम में...

पश्चिम एशिया में जारी हमले न सिर्फ भारत बल्‍कि पूरी दुनिया के लिए चिन्‍ता...

0
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि कई क्षेत्रों में चल रहे संघर्ष के कारण दुनिया संकट के दौर से गुजर रही...

आधुनिक युद्ध सीमाओं से परे, आर्थिक-डिजिटल सुरक्षा भी दायरे में: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

0
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि आधुनिक युद्ध अब सीमाओं से दूर चला गया है, जिसमें आर्थिक, डिजिटल, ऊर्जा और...