24.7 C
Dehradun
Monday, July 20, 2026


spot_img

CM धामी ने दी शिक्षक दिवस की बधाई, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों, विशेष रूप से सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम धामी ने भारत के द्वितीय राष्ट्रपति, प्रख्यात शिक्षाविद भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संदेश में कहा कि हमें अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और सम्मान की महान भारतीय परंपरा को और अधिक मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि वही राष्ट्र आगे बढ़ता है, जहां गुरुजनों का सम्मान होता है। शिक्षक विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाकर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न डा सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह एक महान शिक्षाविद्, दार्शनिक, चिंतक और विचारक थे। राज्यपाल ने कहा कि शिक्षक दिवस हमें अपने शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का अवसर देता है। देश व समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

एसटीएफ उत्तराखण्ड की कार्रवाई में नकली दवाइयों के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़

0
देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस...

रेल की रफ्तार के साथ विकास की उड़ान, फ्रीज जोन समीक्षा से पहाड़ों में...

0
देहरादून। उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना केवल परिवहन व्यवस्था को बदलने वाली योजना नहीं है, बल्कि यह पहाड़ों के आर्थिक और सामाजिक भविष्य...

शाइन अवी लर्निंग समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का सीएम ने किया शुभारंभ

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड, देहरादून स्थित एक निजी होटल में शाइन अवी लर्निंग समावेशी शिक्षा मिशन-2030 का शुभारंभ...

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से ऊर्जा परियोजनाओं एवं पिटकुल की एडीबी सहायतित पारेषण...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उत्तराखण्ड की ऊर्जा आवश्यकताओं, जल विद्युत...

डीआरआई ने देशभर में कार्रवाई कर 22 करोड़ रुपये की तस्करी का सोना-चांदी जब्त...

0
नई दिल्ली। राजस्व आसूचना निदेशालय- डीआरआई ने देश भर में खुफिया जानकारी के आधार पर कई अभियान चलाए हैं। इसके तहत विदेश से तस्करी...