28.8 C
Dehradun
Friday, July 24, 2026


spot_img

सीएम धामी ने धान मण्डी का किया औचक निरीक्षण, दिये ये निर्देश

खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचते ही कृषि उत्पादन मण्डी समिति के एसएमआई के धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान धान क्रय से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की नमी भी मापी। कहा कि जितने भी हमारे धान क्रय केन्द्र लगे हैं, उन पर किसान की उपज की तौल ठीक प्रकार से हो और हमारे किसानों का धान का एक-एक दाना तौला जाना चाहिए और एक-एक दाने की खरीद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी जो बारिश हुई है, उसके कारण धान में नमी हैं।

निरीक्षण के दौरान किसानों ने धान की नमी का मानक 17 प्रतिशत से 20 प्रतिशत करने तथा प्राथमिकता से प्रदेश के किसानों का धान खरीदने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को नमी पर हर संभव राहत एवं किसानों की समय की जरूरत के अनुसार सभी पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को पूर्व में ही निर्देशित किया गया है कि प्रदेश के सारे किसानों का पूरे का पूरा धान तौला जाना चाहिए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विपक्ष के विभिन्न मुद्दों पर विरोध के बाद...

0
नई दिल्ली।  संसद के दोनों सदनों में नीट पेपर लीक मामले और छात्र विरोध प्रदर्शनों सहित विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के विरोध के बाद...

सरकार ने नीट पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने नीट परीक्षा के पेपर लीक मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए आगे आने की...

भारत ने पाकिस्तान के आधिकारिक रूप से प्रायोजित दुष्प्रचार के निरंतर प्रसार की निंदा...

0
नई दिल्ली। भारत ने 33वें आसियान क्षेत्रीय मंच में पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री द्वारा की गई टिप्पणियों को निराधार और अनुचित बताते हुए खारिज...

भारत ने 350 किलो के थ्रस्ट श्रेणी का पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन...

0
नई दिल्ली।  भारत ने 350 किलो के थ्रस्ट श्रेणी का अपना पहला स्वदेशी डिस्पोजेबल टर्बो जेट इंजन विकसित किया है। इसे रक्षा अनुसंधान और...

ऋषिपर्णा नदी के पुनर्जीवन का श्रीगणेश, उद्गम से होगा जीर्णोद्धार

0
देहरादून। जिला प्रशासन ने देहरादून की जीवनरेखा मानी जाने वाली ऋषिपर्णा (रिस्पना) नदी के पुनर्जीवन की दिशा में बड़ी पहल करते हुए उद्गम स्थल...