23.2 C
Dehradun
Thursday, August 6, 2026


spot_img

चंपावत उपचुनाव के लिए CM धामी ने किया नामांकन, पार्टी के ये दिग्गज नेता भी रहे मौजूद

चंपावत: उत्तराखंड में चंपावत उपचुनाव सियासी केंद्र बना हुआ है। आज पार्टी के तमाम दिग्गजों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत उपचुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी भी मौजूद रहे। नामांकन से पहले सीएम ने पत्नी गीता धामी के साथ चकरपुर बनखंडी महादेव शिव मंदिर खटीमा में सुबह पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।

सीएम धामी के स्वागत के लिए यहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। सड़क मार्ग से जाते वक्त सीएम ने टनकपुर में जनता का अभिवादन स्वीकारा। सीएम का काफिला खटीमा से बनबसा और टनकपुर होते हुए चंपावत पहूचा। उपचुनाव में नामांकन से पहले सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पार्टी के दिगग्ज नेताओं के साथ शक्ति प्रदर्शन किया।

गौरतलब है की चंपावत में 31 मई को उपचुनाव होना है और तीन जून को नतीजा आएगा। सीएम धामी के सामने कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा है। बता दें, कि धामी को सीएम की कुर्सी पर बने रहने के लिए उपचुनाव जीतना बेहद जरूरी है। नामांकन कार्यक्रम के बाद जनसभा शुरू हो चुकी है। जिसमें कार्यकर्ताओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है।

जनसभा के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्र मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी पहुंचे हैं। वरिष्ठ नेताओं का संबोधन जारी है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा, कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए,...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा तथा बारिश के कारण उत्पन्न...

प्रदेश में विसंगति और अनमैप्ड मतदाताओं की सुनवाई जारी: सीईओ, 24 लाख में से...

0
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने गुरुवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस कर प्रदेश में चल रही विशेष गहन...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ओडिशा के धबलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की, सेना के एयर...

0
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज ओडिशा के बरहामपुर के पास स्थित धबलेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने गोपालपुर स्थित सेना के एयर...

अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद लोगों के जीवन में आया व्यापक बदलाव: प्रधानमंत्री

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सात वर्ष पहले अनुच्छेद 370 और 35(ए) को निरस्त किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर और...

संसद ने पारित किया सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने सर्वोच्च न्यायालय (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। राज्यसभा ने चर्चा के बाद विधेयक को लोकसभा...