29.3 C
Dehradun
Wednesday, July 1, 2026


spot_img

सीएम धामी ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत चयनित अभ्यर्थियों को दिए नियुक्ति पत्र

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में उच्च शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर 43 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। मुख्यमंत्री ने चयनित 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। शेष सभी अभ्यर्थियों को भी उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र भेजे जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी चयनित अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने आप सभी को सेवा का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बेहतर कार्यशैली से सभी राज्य के विकास में योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर कार्य करने के लिए समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखना होगा। टाइम टेबल के हिसाब से अपनी दिनचर्या बनानी जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके लागू होने के बाद सभी भर्ती परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई है। इस कानून के लागू होने के बाद से राज्य में 05 लाख से अधिक लोग प्रतियोगी परिक्षाएं दे चुके हैं। योग्य अभ्यर्थियों का कई परीक्षाओं में चयन भी हो रहा है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों से पूरे मनोयोग से तैयारी करने को कहा है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी ने सेवा तीर्थ में विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों से की बातचीत

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नई दिल्ली के सेवा तीर्थ में विभिन्न मंत्रालयों के सचिवों से बातचीत की। चर्चा दो प्रमुख विषयों पर...

अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान, तीर्थ यात्रियों के ठहरने के...

0
नई दिल्ली।  वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के साथ 55 हजार तीर्थ यात्रियों के ठहरने के लिए व्यापक...

VB-G RAM G अधिनियम, कल से पूरे ग्रामीण भारत में होगा लागू

0
नई दिल्ली। विकसित भारत – गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) – वीबी जी-राम-जी अधिनियम, 2025 कल से पूरे ग्रामीण भारत में लागू हो...

मंत्री का नगर पालिका में छापा, गायब मिले कई अधिकारी व कर्मचारी

0
उधमसिंहनगर। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जसपुर नगर पालिका परिषद में छापा मारा। छापे के दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि...

ऋषिकेश में एमडीडीए का बुलडोजर एक्शन, भू-माफियाओं पर बड़ा प्रहार, पांच ठिकानों पर सीलिंग-ध्वस्तीकरण

0
देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माण और भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम देते...