23.2 C
Dehradun
Tuesday, September 1, 2026


spot_img

CM धामी ने दी बड़ी राहत: 1 नवंबर से उत्तराखंड में आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त होगा किडनी प्रत्यारोपण और इलाज

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने अब गोल्डन कार्ड पर किडनी प्रत्यारोपण के इलाज की सुविधा देकर मरीजों को बड़ी राहत दी है। एक नवंबर से योजना में सूचीबद्ध अस्पतालों में किडनी रोगियों को गोल्डन कार्ड पर मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने इसकी मंजूरी देने के साथ इलाज की दरें भी तय कर दी है। ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। इससे किडनी रोगियों को देश भर में 22 हजार से अधिक सूचीबद्ध अस्पताल में मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी।

प्रदेश सरकार ने राज्य अटल आयुष्मान योजना में सभी 23 लाख से अधिक परिवारों को शामिल किया है। जिसमें प्रत्येक परिवार को पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा है। राज्य अटल आयुष्मान योजना के तहत सभी गोल्डन कार्ड धारकों को राष्ट्रीय पोर्टेबिलिटी से जोड़ा गया है। योजना में 1600 से अधिक बीमारियों के इलाज की पैकेज की दरें तय हैं लेकिन अभी तक किडनी प्रत्यारोपण का इलाज इसमें शामिल नहीं था।

अब सरकार ने गोल्डन कार्ड पर किडनी ट्रांसप्लांट इलाज की सुविधा मुहैया कराकर मरीजों को बड़ी राहत दी है। एक नवंबर से योजना में सूचीबद्ध अस्पतालों में किडनी रोगियों को गोल्डन कार्ड पर मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। प्रदेश में अटल आयुष्मान योजना के तहत 44 लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। जिसमें 3.5 लाख लाभार्थियों ने विभिन्न बीमारियों का इलाज किया है। जिस पर सरकार ने 496 करोड़ की राशि व्यय की है।

ये हैं इलाज की दरें

आयुष्मान योजना में किडनी प्रत्यारोपण इलाज की दरें राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण ने तय कर दी है। जिसमें किडनी की सर्जरी 2.15 लाख, इंडेक्शन चार्ज 40 हजार, इंटरवेशन एक्यूपमेंट रिजेक्शन 1.40 लाख, पोस्ट ट्रांसप्लांट इलाज का 1 से 3 माह तक 50 हजार, 3 से 6 माह तक 50 हजार, 6 से 12 माह तक 40 हजार धनराशि तय की गई है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...