देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के 20 पदाधिकारियों को विभिन्न परिषद, आयोग व समितियों में दायित्व सौंपा है। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने चमोली जिले से हरक सिंह नेगी को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद व रुद्रप्रयाग जिले से ऐश्वर्या रावत को उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग दायित्व सौंपा है। इसके अलावा अल्मोड़ा से गंगा बिष्ट को उपाध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद, देहरादून जिले से श्याम अग्रवाल को उपाध्यक्ष उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद, नैनीताल से शांति मेहरा को उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद, भगवत प्रसाद मकवाना को उपाध्यक्ष उत्तराखंड सफाई कर्मचारी आयोग, पिथौरागढ़ से हेमराज बिष्ट को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद, चमोली से रामचंद्र गौड़ को अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद बनाया गया है।
अल्मोड़ा से पूरन चंद नैलवाल को उपाध्यक्ष प्रवासी उत्तराखंड परिषद, उत्तरकाशी से राम सुंदर नौटियाल को उपाध्यक्ष भागीरथी नदी घाटी प्राधिकरण, ऊधमसिंह नगर से सायरा बानो को उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य महिला आयोग, नैनीताल से रेनू अधिकारी को अध्यक्ष राज्य महिला उद्यमिता परिषद की जिम्मेदारी दी गई है। देहरादून से रजनी रावत को उपाध्यक्ष समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति, हरिद्वार से ओम प्रकाश जमदग्नि को उपाध्यक्ष उत्तराखंड पारिस्थितिकीय पर्यटन सलाहकार परिषद, बागेश्वर से भूपेश उपाध्याय को उपाध्यक्ष उत्तराखंड जैविक उत्पाद परिषद, देहरादून से कुलदीप कुमार को अध्यक्ष उत्तराखंड वन पंचायत सलाहकार परिषद, पौड़ी से ऋषि कंडवाल को उपाध्यक्ष सिंचाई सलाहकार समिति, वीरेंद्र दत्त सेमवाल को उपाध्यक्ष उत्तराखंड हतकरघा एवं हस्तशिल्प विकास परिषद, अजय कोठियाल को अध्यक्ष उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार समिति, नैनीताल से श्याम नारायण पांडे को उपाध्यक्ष उत्तराखंड वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति का दायित्व सौंपा गया है।
सीएम धामी ने 20 पदाधिकारियों को सौंपे दायित्व
Latest Articles
संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...
मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...
तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...

















