27.4 C
Dehradun
Wednesday, July 29, 2026


spot_img

CM धामी ने किया कुमाऊं को जोड़ने वाले रानीबाग पुल का लोकार्पण, जाम की समस्या से मिलेगी निजात

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को जनपद नैनीताल में रुपए 7 करोड़ 17 लाख लागत से केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत निर्मित रानीबाग भीमताल पदमपुरी लोहाघाट पंचेश्वर राज्यमार्ग टू -लेन ’ए’ क्लास लोडिंग स्टील गार्डर पुल का लोकार्पण किया। इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टू लेन पुल के शुरू होने से अब अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल के पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले लोगों को काफी आसानी होगी। उन्होंने कहा कि यह पुल कुमाऊँ की लाइफ लाइन है जिससे पूरे कुमाऊँ का कारोबार जुड़ा हुआ है। अक्सर यहां पर सिंगल लेन पुल होने की वजह से जाम लगा करता था, लेकिन अब इस पुल के बनने से कुमाऊं के पर्वतीय इलाकों में जाने वाले सैलानियों को भी जाम की दिक्कत नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पुल पर भारी वाहनों का आवागमन होने से क्षेत्र का आर्थिक एवं सामाजिक विकास के साथ-साथ क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा।

ज्ञातव्य है कि वर्तमान में उक्त पुराने पुल से लगभग 3600 कार व जीप 2500 दुपहिया वाहन, 2000 छोटे वाणिज्य वाहन एवं 150 बसें तथा 1750 ट्रक (दो एक्सेल) इत्यादि, औसतन 10,000 वाहनों का प्रतिदिन आवागमन होता है। उक्त टू लेन ए क्लास लोडिंग पुल के बन जाने से मल्टी एक्सेल ट्रकों एवं अन्य वाहनों के आवागमन में वृद्धि होगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने 31 जुलाई तक...

0
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में अगले दो दिनों के लिए मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।...

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने 18 वर्ष से कम उम्र और बिना किसी आपराधिक रिकॉर्ड वाले...

0
नई दिल्ली।  सर्वोच्च न्यायालय ने आज गैर आपराधिक रिकॉर्ड वाले 18 वर्ष से कम आयु के छात्र प्रदर्शनकारियों को रिहा करने का निर्देश दिया।...

लोकसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक 2026 पर हुई चर्चा; लोकसभा की कार्यवाही कल...

0
नई दिल्ली।  लोकसभा में आज लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक-2026 पर चर्चा हुई। विधेयक में पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ी के...

मुख्य सचिव ने सचिव समिति की बैठक ली, दिए जरूरी निर्देश

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में सचिव समिति की बैठक आयोजित हुयी। बैठक में सचिवगणों को महत्त्वपूर्ण दिशा...

मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर देहरादून-कोटा नंदा देवी एक्सप्रेस को मुंबई तक विस्तारित किए जाने...

0
देहरादून। उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों को बड़ी सफलता मिल रही है। उत्तराखंड सरकार द्वारा...