23.2 C
Dehradun
Tuesday, September 1, 2026


spot_img

निःशुल्क जांच योजना का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, ऐसे मिलेगा लाभ

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकार की मुफ्त जांच योजना का शुभारंभ कर दिया है। इस दौरान सीएम ने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिलेगा। अक्सर अस्पतालों में लोगों को जांच कराने के लिए जेब ढीली करनी पड़ती है, जिसका सबसे अधिक प्रभाव गरीब लोगों पर पड़ता है। सरकार ने इस बात को ध्यान में रखकर स्कीम तैयार की है। इस स्कीम के शुरू होने से गरीबों को बड़ा लाभ होने वाला है।

दरअसल, ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में गरीब लोग ही इलाज कराने पहुंचते हैं। जांच खर्च ज्यादा होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब इस समस्या से लोगों को छुटकारा मिल जाएगा। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य यही है कि सही समय पर बीमारी डायग्नोस हो और वक्त पर उपचार मिले। इस योजना का लाभ जिला और उप जिला अस्पतालों के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को मिलेगा।

स्वास्थ्य मंत्री डा धन सिंह रावत ने कहा कि आयुष्मान योजना में अब तक 3.17 लाख को निश्शुल्क उपचार मिला है। वहीं, कोरोना वैक्सीन की साढे 72 लाख खुराक अब तक लग चुकी हैं। अब जनता के लिये निश्शुल्क जांच योजना शुरू की जा रही है, जिसमें हर श्रेणी के व्यक्ति की 265 जांच निश्शुल्क की जाएगी।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति की नई दिल्ली में हुई पहली बैठक भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा...

0
नई दिल्ली।  भारत-कुवैत संयुक्त रक्षा समिति- जेडीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। बैठक के दौरान, दोनों देशों ने प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास,...

नेपाल-तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 547; सीमा के दोनों तरफ...

0
नई दिल्ली। नेपाल और तिब्बत में विनाशकारी बाढ़ से मृतकों की संख्या बढ़कर 547 हो गई है। 1,545 लोग अब भी लापता हैं। राहत...

भारत ने नेपाल में बचाव और राहत कार्यों के लिए 47 टन से ज़्यादा...

0
नई दिल्ली।  विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में बुधवार को अचानक बाढ़ की त्रासदी के बाद 320 भारतीय नागरिकों से संपर्क नहीं हो...

लोक भवन में उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

0
देहरादून:  रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि)...

मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणाः अब 60 वर्ष की आयु से महिलाओं को रोडवेज...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक...