34.8 C
Dehradun
Tuesday, June 16, 2026


spot_img

टिहरी में CM धामी ने महिलाओं का बटाया हाथ

टिहरी: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आमजन के मध्य यूं ही इतने लोकप्रिय नहीं हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री की सादगीभरी जीवनशैली उन्हें हर किसी से कनेक्ट करती है।

अब आज की ही बात लीजिए। मुख्यमंत्री टिहरी में “बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग” कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए पहुँचे थे। यहां स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों, हस्तशिल्प और हस्तकला प्रदर्शनी भी लगाई गई थी। इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए उत्पादों का न केवल उन्होंने बेहद गंभीरता के साथ अवलोकन किया बल्कि इन महिलाओं के बीच बैठकर उन्होंने उनका खूब उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं जॉन्दरा (जांता) चलाकर महिलाओं को प्रोत्साहित भी किया। यही नहीं महिलाओं को हस्तशिल्प उत्पादों को बनाते देख मुख्यमंत्री उनकी मदद करने लगे। राज्य के मुखिया के इस रूप को देख प्रदर्शनी में मौजूद महिलाएं भी खासी प्रभावित दिखी।

इस दौरान सीएम ने भी हल्के फुल्के पल बिताते हुए महिलाओं से उनके कामकाज के बारे में जाना और उनका उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि राज्य सरकार की ओर से हाउस ऑफ हिमाल्यास नाम से एकीकृत ब्रांड लांच किया गया है जिसके तले उत्तराखंड के तमाम उत्पादों को देश-विदेश में बेचा जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल...

0
नई दिल्ली।  प्रवर्तन निदेशालय ने रहेजा डेवलपर्स लिमिटेड की 500 करोड़ रुपये से ज़्यादा की अचल संपत्तियों, को अस्थायी रूप से ज़ब्त किया है।...

अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार...

0
नई दिल्ली। अहमदाबाद पुलिस ने नीट परीक्षा से जुड़े धोखाधड़ी और स्कैम के आरोप में राजस्थान और बिहार के तीन लोगों को गिरफ़्तार किया...

DRDO ने स्वदेश में विकसित लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता वाली क्रूज...

0
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन-डी.आर.डी.ओ ने आज ओडिशा के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लंबी दूरी की भू आधारित आक्रमण क्षमता...

भारत और स्लोवाकिया ने द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11 समझौतों पर हस्ताक्षर...

0
नई दिल्ली।  भारत और स्लोवाकिया ने अपने संबंधों को व्यापक साझेदारी के स्तर तक उन्नत करते हुए द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ाने के लिए 11...

सोमवती अमावस्या पर उमड़ा धर्मनगरी में आस्था का सैलाब

0
हरिद्वार। सोमवती अमावस्या के अवसर पर हरिद्वार में हर की पैड़ी में गंगा स्नान के लिए लाखों श्रद्धालुओं भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को...