25.2 C
Dehradun
Monday, July 20, 2026


spot_img

सीएम धामी ने की हैट्रिक गर्ल वंदना से मुलाकात, दिए 25 लाख

हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वन्दना कटारिया के रोशनाबाद, हरिद्वार स्थित आवास पर जाकर टोकियो ओलंपिक में वंदना के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन्दना कटारिया को 25 लाख रूपये का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वन्दना कटारिया को तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया। इसके तहत उन्हें 31 हजार रूपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन्दना कटारिया ने टोकियो ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का मान-सम्मान बढ़ाया है। उत्तराखण्ड की बेटी ने एक मैच में हैट्रिक बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने वन्दना को आगे भी इसी मनोबल से खेलने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है। उन्होंने वंदना कटारिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से मॉनसून सत्र के सुचारू संचालन में...

0
नई दिल्ली।  केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से आग्रह किया है कि वे संसद के आगामी मॉनसून सत्र की कार्यवाही सुचारू...

भारतीय वायु सेना रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स के डार्विन बेस पर शुरू करेगी ‘एक्सरसाइज़...

0
नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना कल रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फ़ोर्स के डार्विन बेस पर ‘एक्सरसाइज़ पिच ब्लैक 2026’ शुरू करेगी। कल से 7 अगस्त...

अबू धाबी के ज़ायद अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से गुवाहाटी के लिए जल्द शुरू होगी...

0
नई दिल्ली। अबू धाबी के ज़ायद अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे से भारत के 22 शहर अगस्‍त महीने से सीधी उड़ान से जुड़ जायेंगे। अभी 17...

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत 12 पायलट परियोजनाओं को मंजूरी मिली

0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत, परिवहन क्षेत्र में हरित हाइड्रोजन के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए 12 पायलट परियोजनाओं को...

देहरादून में संतला देवी मंदिर के पास नदी के बीच टापू पर फंसे सात...

0
देहरादून। देहरादून में कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत संतला देवी मंदिर क्षेत्र के पास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने से सात लोग नदी के...