22.9 C
Dehradun
Thursday, July 9, 2026


spot_img

उत्तराखंड के नए शिक्षा महानिदेशक ने लिया चार्ज, इन प्राथमिकताओं के साथ होगा आगे काम

उत्तराखंड के शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने शुक्रवार को विधिवत चार्ज संभाल लिया है. नए शिक्षा महानिदेशक ने पहले दिन अधिकारियों से बैठक करते हुए सरकार की प्राथमिकताओं के साथ शिक्षा की गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं पर ध्यान देने के निर्देश दिए. इसके साथ ही समय बद्ध तरीक़े से काम करने के निर्देश दिए. महानिदेशक ने साफ कहा कि किसी भी स्तर पर सूचनाओं के आदान प्रदान में कोताही न बरती जाए. तिवारी ने कहा कि बच्चों के भविष्य को मज़बूत करना है तो स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को सबसे पहले ठीक करना होगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर स्कूल में शौचालय और पेयजल की व्यवस्था हो इसके लिए तत्काल काम शुरू किया जाए. नए शिक्षा महानिदेशक ने कहा कि उनका लक्ष्य है कि अगले कुछ महीनों में सभी स्कूलों में शौचालय बन जाए या जहां मरम्मत की आवश्यकता हो उसे अगले कुछ दिनों में करवा लिया जाये. जिसके लिए बजट की व्यवस्था लघुमरम्मत के मद से की जाए. इतना ही नहीं डीजी ने जल जीवन मिशन के तहत पेय जल आपूर्ति सूचार करने के निर्देश दिए.

गौरतलब है कि गुरुवार को ही शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कार्यभार ग्रहण किया. इस दौरान तिवारी ने पहले महानिदेशक और बाद में समग्र शिक्षा का चार्ज संभाला। इसके बाद शिक्षा निदेशक बेसिक, माध्यमिक, उप निदेशक समेत अन्य अधिकारियों की बैठक ली. इसके अलावा शिक्षकों की स्थिति के बारे में भी अधीनस्थों से जानकारी ली. उन्होंने साफ कहा कि स्कूलों को आदर्श बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका है. ऐसे में शिक्षक जिम्मेदारी के साथ आदर्श शिक्षक की जिम्मेदारी निभाएं. उन्होंने समग्र शिक्षा के तहत संचालित कार्यक्रमों की जानकारी ली और इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए. नए डीजी के आने के बाद महानिदेशालय में खासी चहल पहल दिखी. आपको बता दें कि लम्बे समय बाद शिक्षा विभाग को एक सुलझे, अनुभवी एवं आम लोगों की समस्याओं से वाकिफ अफसर मिले हैं. लिहाजा अब सरकारी शिक्षा में कुछ परिवर्तन देखने को मिलेगा.

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे। हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया की मंत्री...

विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में भारत का स्थान बरकरार

0
नई दिल्ली।  अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष- आई.एम.एफ के चालू वर्ष में 7 प्रतिशत की वृद्धि दर के अनुमान के साथ भारत, विश्व की सबसे तेजी...

इसरो ने गगनयान मिशन के लिए मुख्य पैराशूट का सफल परीक्षण किया

0
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन- इसरो ने मध्य प्रदेश के श्योपुर में गगनयान मिशन के लिए एकीकृत मुख्य पैराशूट एयरड्रॉप परीक्षण-आईएमएटी सफलतापूर्वक पूरा...

बदरीनाथ मंदिर चंदा चोरी में बोले सीएम धामी, गौ हत्या व मां बाप हत्या...

0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी होने के मामले में बड़ा बयान दिया है। हरिद्वार में एक धार्मिक कार्यक्रम...

बदरीनाथ धाम चढ़ावे की धनराशि हेराफेरी मामले में बीकेटीसी कर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
चमोली। बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की धनराशि में हेराफेरी मामले में  बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष कार्यालय में तैनात व्यक्तिगत सहायक प्रमोद नौटियाल...