31.3 C
Dehradun
Wednesday, August 12, 2026


spot_img

पीएम के दौरे से ठीक पहले केदारनाथ पहुंचे सीएम धामी, पुनर्निर्माण कार्यों का लिया जायजा

रुद्रप्रयाग: प्रधानमंत्री की केदारनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा और नाराज तीर्थ पुरोहितों को मनाने के लिए मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी धाम पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और सुबोध उनियाल भी मौजूद थे। सीएम धामी ने तीर्थ पुरोहितों के साथ बंद कमरे में काफी देर बातचीत भी की। उन्होंन मंत्रियों के साथ मिलकर केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया।

इस दौरान सीएम ने कहा कि ये सरकार जन भावनाओं का सम्मान करने वाली सरकार है। तीर्थों के पंडा, पुरोहित और पुजारियों के मान सम्मान को कोई ठेस नहीं पहुंचाई जाएगी। हम सकारात्मक, धनात्मक और विकासात्मक दृष्टिकोण से चारधाम, पंडा, पुरोहित और पुजारी समाज के सम्मान और धार्मिक आस्था की गरिमा के सम्मान के लिए तत्पर हैं।

तीर्थ पुरोहितों ने मामले का समाधान न होने पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की पांच नवंबर को प्रस्‍तावित यात्रा का विरोध करने का एलान भी किया है। पीएम मोदी को उस दिन केदारनाथ धाम में शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण करना है। उसके बाद से ही राज्‍य सरकार तीर्थ पुरोहितों को मनाने के प्रयास कर रही है। सीएम आज खुद कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और हरक सिंह के साथ इसी सिलसिले में केदारनाथ पहुंचे। उनकी तीर्थ पुरोहितों से काफी देर बातचीत हुई।

सीएम धामी ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी की बाबा केदार के प्रति विशेष आस्था और श्रद्धा है। उनका उत्तराखंड को दुनिया की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर विकसित करने का विजन है। पूरी दुनिया के लोग यहां आध्यात्मिक शांति के लिए आएंगे। आधुनिक इतिहास में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण किया जा रहा है। पहले चरण के काम हो चुके हैं। दूसरे चरण के काम शुरू हो रहे हैं। आदि गुरु शंकराचार्य जी की समाधि का लोकार्पण करने के साथ ही उनकी प्रतिमा का भी अनावरण किया जाएगा।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

संसद ने पारित किया अधिकरण सुधार विधेयक

0
नई दिल्ली। संसद ने अधिकरण सुधार विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। आज राज्यसभा ने भी इसे मंजूरी दे दी। लोकसभा पहले ही इस...

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कई मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण...

0
नई दिल्ली। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही विभिन्न मुद्दों पर विपक्ष के हंगामे के कारण दोपहर दो बजे तक स्थगित की गई। आज...

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से अधिक परिवार...

0
नई दिल्ली। सरकार ने कहा है कि फरवरी 2024 में शुरू हुई प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से अब तक 5 लाख से...

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026 का जल्द होगा शुभारंभ

0
देहरादून। उत्तराखंड के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल ‘मुख्यमंत्री...

तमक नाला-घटना का होगा वैज्ञानिक अध्ययन, सचिव आपदा प्रबंधन ने प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों को...

0
देहरादून। जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग स्थित तमकनाला में 10 अगस्त 2026 को अत्यधिक जलप्रवाह एवं बड़ी मात्रा में मलबा आने की घटना...