15.1 C
Dehradun
Tuesday, March 3, 2026


spot_img

सीएम धामी बोले विकास के नाम पर वोट देगी जनता

देहरादून: उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि हम लोकतंत्र के इस पर्व का स्वागत करते हैं। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड समेत पांचों राज्यों में चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में भाजपा की प्रचण्ड बहुमत की सरकार बननी तय है। हमें पूरा विश्वास है कि डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को देखते हुए जनता भाजपा को फिर से दिल खोलकर आशीर्वाद देगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने आज उत्तराखण्ड समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित कर दी हैं। इसके साथ ही उत्तराखण्ड में चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण फिर तेजी से फैल रहा है। इस संक्रमण के बीच सुरक्षित तरीके से चुनाव करवाना निर्वाचन आयोग के लिए एक बड़ी चुनौती है। यदि सभी राजनैतिक दल और नागरिक निर्वाचन आयोग से जारी गाइडलाइन का पालन करें तो इस चुनौती का सामना किया जा सकता है।

धामी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। केन्द्र सरकार के सहयोग से अवस्थापना विकास, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। डबल इंजन सरकार ने जनहित और प्रदेशहित को सर्वोपरी रखते हुए राज्य को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया। समाज के हर वर्ग (युवा, महिला, किसान, व्यापारी, शिक्षक–कर्मचारी, संविदा, आउटसोर्स कर्मी आदि) के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए और उनको विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के सफल प्रयास किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव पूर्व किए अधिकांश वायदे पूरे किए हैं, यही हमारी ताकत भी है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और उमंग के साथ चुनाव में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेगा, जिसके बूते उत्तराखण्ड में फिर से भाजपा जीतेगी और नया इतिहास बनेगा। मुख्यमंत्री धामी ने सभी नागरिकों से कोरोना को लेकर सतर्क रहने और कोविड गाइडलाइन का पालन करने का अनुरोध किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ड्रैगन के सिस्टम फेल, भारत का सुदर्शन पास, वायु सेना खरीदेगी पांच नए एस-400...

0
नई दिल्ली:भारत अपनी हवाई सुरक्षा मजबूत करने के लिए रूस से पांच नए S-400 स्क्वाड्रन खरीदेगा। वैश्विक स्तर पर चीनी वायु रक्षा प्रणालियों के...

पीएम मोदी ने जॉर्डन के किंग से की तनाव पर चर्चा; नेतन्याहू बोले- समर्थन...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया के तनावपूर्ण हालात पर जॉर्डन, बहरीन के किंग और सऊदी क्राउन प्रिंस से फोन पर बातचीत...

सरकार ने पेश की नई ईवी ड्राइव टेक्नोलॉजी, घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

0
नई दिल्ली: सरकार ने एक नई इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी पेश की है, जिसका मकसद ईवी के जरूरी पार्ट्स की घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना...

ट्रंप की ईरान को चेतावनी, कहा-असली हमले अभी बाकी

0
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर है। अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान ने भी पलटवार...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 मार्च को उत्तराखंड आएंगे, हरिद्वार में अर्धकुंभ की...

0
देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आगामी सात मार्च को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। ये जानकारी खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...