29.2 C
Dehradun
Sunday, August 16, 2026


spot_img

सीएम धामी जल्द रुद्रप्रयाग दौरे पर, केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का करेंगे निरीक्षण |Postmanindia

प्रदेश के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को को केदारनाथ पहुँचेंगे. मौसम अनुकूल रहा तो मंगलवार यानी 20 जुलाई को मुख्यमंत्री सुबह 9 बजे केदारनाथ धाम पहुँचेंगे, हालाँकि अभी संशोधित कार्यक्रम जारी नहीं हुआ. जिसके बाद केदारनाथ पुनर्निर्माण का जायज़ा लेंगे. इसके साथ ही तीर्थ पुरोहितों से बातचीत करेंगे. दोपहर 12 बजे GMVN तिलवाड़ा में कई विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे. सीएम ने अधिकारियों को इसकी तैयारियों के निर्देश दिए हैं. तिलवाड़ा में धामी अलग अलग समाजिक संगठनों और भाजपा के पदाधिकारियों से बातचीत भी करेंगे. जानकारी के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रभारी सचिव वह अफसरों की मौजूदगी में केदारनाथ धाम में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने के साथ ही अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे. इसके साथ ही धामी छोटी जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें योजनाओं के लाभार्थियों को कार्यक्रम में शामिल किया जाएगा.

वही शाम 6 बजे मुख्यमंत्री पत्रकारों से भी वार्ता करेंगे. इसके बाद रात्रि विश्राम सीएम का तिलवाड़ा में ही होगा. जिले के भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे. इसके अलावा मंगलवार का दिन सीएम पुष्कर सिंह धामी का चमोली जिले का होगा. सीएम चमोली जिले के विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे अफसरों के साथ बैठक व कार्यकर्ताओं नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे. जानकारी के अनुसार गढ़वाल कमिश्नर, डीआईजी रेंज भी सड़क मार्ग से सीएम के दौरे से पहले रवाना हो चुके हैं.

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड STF की बड़ी कारवाई, नशा तस्करों के ख़िलाफ शुरू हुआ फाइनेंशियल ऑपरेशन

spot_img

Related Articles

Latest Articles

इंडोनेशिया में 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में 47 लोगों की मौत

0
नई दिल्ली। इंडोनेशिया में आज फ्लोरेस के तट के पास आए 7.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो...

भारत के स्वतंत्रता दिवस को अनोखे तरीके से मनाने के लिए वैश्विक रिले श्रृंखला...

0
नई दिल्ली। सूर्यपथ तिरंगा ग्लोबल रिले चल रहा है। यह भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दुनिया भर में अनूठे ढंग से उत्‍सव...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया; नागरिकों से...

0
नई दिल्ली। राष्ट्र 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लालकिले के प्राचीर से देशवासियों...

टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की...

0
चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में 13 अगस्त को हुई दुर्घटना के बाद लापता श्रमिकों की तलाश एवं बचाव अभियान लगातार...

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया...

0
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड आनन्द बर्द्धन ने प्रदेशवासियों, सचिवालय परिवार, उत्तराखण्ड पुलिस एवं...