24.9 C
Dehradun
Wednesday, July 15, 2026


spot_img

CM धामी ने श्री बदरीनाथ धाम में वर्चुअली रिलायंस 4 -जी सेवा का किया शुभारंभ

देहरादून: आज श्री बदरीनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद रिलायंस 4 जी टावर के उद्घघाटन के साथ 4 -जी सेवा शुरू हो गयी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल रूप से रिलायंस 4 जी सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय वर्चुअली मौजूद रहे। रिलायंस जियो की पूरी टीम एवं देश के पहले गांव माणा के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा जियो टावर के उदघाटन के अवसर पर बदरीनाथ धाम में उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर अपने वीडियो संदेश में श्री बदरीनाथ धाम तथा देश की सीमा के निकट देश के पहले गांव माणा में रिलायंस 4 जी सेवा शुरू करने हेतु रिलायंस जियो की प्रशंसा की। कहा कि रिलायंस जिओ 4 -जी सेवा शुरू करनेवाला पहला आपरेटर बन गया है। 4 जी सेवा से तीर्थयात्रियों , स्थानीय जनता को लाभ मिलेगा। बताया कि 4700 से अधिक रिलायंस जियो टावरों से उत्तराखंड के हजारों गांवों को कनेक्टिविटी सुविधा मिल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया का विजन साकार हो रहा है। बदरीनाथ मंदिर तथा केदारनाथ मंदिर को रिलायंस जियो द्वारा डेडीकेटेड कनेक्टीविटी लाईने उपलब्ध करायी गयी है। यात्रा वर्ष 2022 में सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक रिलायंस जियो ने 4 -जी कनेक्टिविटी सुविधा उपलब्ध करायी जा चुकी है। जिससे चारधाम यात्रियों तथा श्री हेमकुंट साहिब लोकपाल तीर्थ पहुंचनेवाले तीर्थयात्रियों को सुविधा मिली है। उन्होंने आशा जताई कि शीघ्र रिलायंस जियो उत्तराखंड में रिलायंस जियो 5- जी सेवा शुरू करने हेतु आगे आयेगा।

रिलायंस 4 जी सेवा के उदघाटन समारोह के अवसर पर वर्चुअली संबोधन में श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि मंदिर समिति श्री बदरीनाथ धाम में रिलायंस 4 -जी सेवा शुरू करने हेतु रिलायंस टीम का धन्यवाद प्रेषित करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया विजन तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में डिजिटल देव भूमि का सपना साकार हो रहा है। रिलायंस जियो द्वारा सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक 4 -जी कनैक्टिविटी सुविधा प्रदान की है।
इस अवसर पर देश के पहले गांव माणा के ग्राम पंचायत प्रधान मोल्फा ने पर्यटन ग्राम माणा से रिलायंस 4 जी सेवा शुरू होने पर सबको बधाई दी।

रिलायंस जियो उत्तराखंड के सीईओ गौरव आनंद ने उदघाटन समारोह में शामिल सभी विशिष्ट अतिथियों, प्रतिभागियों तथा रिलायंस टीम का आभार जताया।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

तीन महीने में शुरू होगा धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा: नागर विमानन मंत्री

0
नई दिल्ली। नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू ने बताया है कि धोलेरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा तीन महीने के भीतर चालू हो जाएगा। परियोजना...

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध नौवहन और व्यापार जारी रखने का...

0
नई दिल्ली।  भारत पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखे हुए है। भारत ने एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य से सुरक्षित और निर्बाध...

सरकार ने देश का पहला सेवा उत्पादन सूचकांक जारी किया सरकार ने देश का...

0
नई दिल्ली। सरकार ने  देश का पहला सेवा उत्पादन सूचकांक-आईएसपी का पहला प्रायोगिक सूचकांक जारी किया। इससे पहली बार औपचारिक सेवा क्षेत्र की गतिविधियों...

भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए कल से लागू

0
नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता-सीईटीए कल से लागू हो जाएगा। साथ ही, सामाजिक सुरक्षा समझौता – दोहरा...

पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास सख्त, धीमी प्रगति पर...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत संचालित आवासीय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा के...