30.2 C
Dehradun
Wednesday, March 4, 2026


spot_img

CM धामी ने किए नैना देवी के दर्शन, इस काम से पहुंचे थे हल्द्वानी

नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार सुबह अचानक नैनीताल पहुंचे और यहां उन्होंने सर्वप्राचीन पाषाण देवी एवं नगर की आराध्य देवी माता नयना देवी के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईश्वर में उनकी अगाध आस्था है। ईश्वर की मर्जी के बिना पत्ता भी नहीं हिल सकता है। इस दौरान भाजपा की 60 सीटों के लक्ष्य के साथ जीत के प्रति पूरी तरह से आश्वस्त बताते हुए उन्होंने भूकानून के मुद्दे को शीघ्र ही पूर्व में बनी समिति के जरिए समाधान करने और पुलिस कर्मियों के ग्रेड-पे के मुद्दे को भाजपा सरकार बनने के एक माह के भीतर समाधान करने तथा पुरानी पेंशन योजना के मुद्दे पर व्यापक मंथन के बाद निर्णय लेने की बात कही।

वहीं पार्टी में भितरघात के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी व अनुशासित पार्टी है। इसके अलावा यह भी बताया गया कि सीएम धामी चंपावत में हुई मैक्स दुर्घटना के हताहतों व उनके परिवारों से मिलने के बाद बुधवार शाम हल्द्वानी आ गए थे और वहां उन्होंने इसी दुर्घटना के एसटीएच में भर्ती दो मरीजों की कुशलक्षेम जानी और रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में किया। इसके बाद गुरूवार सुबह घोड़ाखाल स्थित न्यायदेवता-ग्वेल के मंदिर में दर्शन किए और यहां से मुख्यालय आकर पहले पाषाण देवी और फिर नयना देवी मंदिर में शीष नवाए व शिवार्चन किया।

इस दौरान नयना देवी मंदिर के प्रांगण में उन्होंने पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता भी की। मंदिर में आए श्रद्धालुओं से मुलाकात की व फोटो खिंचवाए। एक बच्ची को उन्होंने स्नेह गोद में उठाकर दुलारा भी। इसकी जानकारी देते हुए धामी ने कहा कि नैनीताल में नैना देवी मंदिर में दर्शन के दौरान रानीखेत की रहने वाली बेटी नायसा तिवारी से मुलाक़ात हुई। बेटी नायसा का आज जन्मदिन भी है। मैं मां नैना देवी से नायसा सहित प्रदेश की सभी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। बेटियां आगे बढ़ेंगी, उत्तराखण्ड आगे बढ़ेगा। इसके बाद वह काशीपुर होते हुए देहरादून के लिए रवाना हो गए।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

युद्ध के कारण कई देशों के हवाई क्षेत्र बंद, स्वदेश वापसी का इंतजार कर...

0
नई दिल्ली। इस्राइल-ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशियाई देशों में हवाई क्षेत्र बंद हैं और इसके चलते हजारों भारतीय फंस गए हैं। अकेले कतर...

होली पर बदली रहेंगी टाइमिंग, रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें

0
नई दिल्ली: होली के त्योहार पर यदि आप अपने रिश्तेदारों या दोस्तों से मिलने के लिए सार्वजनिक परिवहन से सफर करने की योजना बना...

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का सीएम ने किया...

0
देहरादून। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने...

मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अवैध नशे के कारोबार का भंडाफोड़, हजारों...

0
रुद्रपुर। एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की कुमाऊं यूनिट ने ड्रग्स इन्सपेक्टर और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर उधम सिंह नगर में  संयुक्त टीम ने...

राज्यपाल से डॉ. एस.एम. विल्सन ने की भेंट

0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में डॉ. एस. एम. विल्सन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, ब्लैकफुट चैलेंज (मोनटाना राज्य, अमेरिका)...