25.5 C
Dehradun
Wednesday, March 25, 2026


spot_img

आज हरिद्वार दौरे पर रहेंगे CM धामी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से करेंगे मुलाकात

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी आज हरिद्वार दौरे पर रहेंगे। सीएम यहां गायत्री तीर्थ शांतिकुंज द्वारा संचालित देव संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर स्थित अतिथि गृह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से शिष्टाचार भेंट करेंगे।

बताया जा रहा है किया दोनों मुख्यमंत्री की निजी और एकांत मुलाकात होगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून लौट जाएंगे। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देव संस्कृति विश्वविद्यालय और गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वह यहां पर शताब्दी समारोह व्याख्यानमाला व्याख्यान देंगे।

इसके बाद बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात करने पतंजलि योगपीठ जाएंगे और शाम को श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के साथ संध्याकालीन गंगा आरती में हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने दो दिनी दौरे पर बुधवार देर रात हरिद्वार पहुंचे थे। तीन दिसंबर को उनका कार्यक्रम कनखल स्थित हरिहर आश्रम में स्वामी अवधेशानंद गिरि के सानिध्य में पौधारोपण और धार्मिक अनुष्ठान का भी है। दोपहर बाद वह भोपाल रवाना हो जाएंगे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

प्रमोशन के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेगे आंगबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार

0
देहरादून/हरिद्वार। जिले के रुड़की में विजिलेंस की टीम ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। आरोप है...

कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित 16 प्रस्तावों पर मुहर लगी है।...

सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, एक्सपर्ट डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा...

0
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीने में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मंगलवार देर रात करीब 11:15 बजे सर गंगा...

ट्रंप के दावे के बाद ईरान पर हमला, जवाब में ईरान ने तेल अवीव...

0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ बातचीत के दावों के विपरीत पश्चिम एशिया का घमासान मंगलवार को पूरी ताकत के...

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए संवाद...

0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति बहाली  के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन किया है। राज्यसभा में, पश्चिम...