23.2 C
Dehradun
Thursday, August 20, 2026


spot_img

CM धामी का बड़ा एक्शन, इस अधिकारी को किया सस्पेंड, आदेश जारी

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयुर्वेद विवि के वित्त नियंत्रक अमित जैन को सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। आयुर्वेद विश्वविद्यालय के मुख्य वित्त अधिकारी अमित जैन से सभी पदभार हटा दिए गए थे।

आपको बता दें कि अमित जैन को कोषागार निदेशालय में संबद्ध किया गया था। उनके खिलाफ लंबे समय से विवि में चल रही अनियमितताओं की जांच प्रभावित करने की शिकायत मिली थी।विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितताओं की विजिलेंस जांच चल रही है। उन पर आरोप थे कि विवि में मुख्य वित्त अधिकारी पद पर रहते हुए जांच को प्रभावित कर सकते हैं।

उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ ने भी अपर मुख्य सचिव वित्त को 23 जून को लिखित शिकायत देकर तबादला करने की मांग की थी। जैन के पास नगर निगम देहरादून में वरिष्ठ वित्त अधिकारी का अतिरिक्त पदभार था। इससे पहले 10 जनवरी 2023 को शासन ने जैन को तबादला वरिष्ठ कोषाधिकारी रुद्रप्रयाग के पद किया था। इसके बावजूद जैन विवि में मुख्य वित्त अधिकारी पद से कार्यमुक्त नहीं किए गए। अब सरकार ने जैन से सभी पदभार हटा कर कोषागार निदेशालय में संबद्ध किया है।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

ईरान ने खाड़ी देशों को अमरीका के सैन्य अभियानों में सहयोग न करने की...

0
नई दिल्ली। ईरान के सशस्त्र बलों के चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अली अब्दुल्लाह ने फारस की खाड़ी के दक्षिणी तट के देशों को...

उच्च गुणवत्ता और लागत प्रभावी अवसंरचना सर्वोच्च प्राथमिकता: नितिन गडकरी

0
नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने  कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता लागत को संतुलित बनाए रखते हुए उच्च गुणवत्ता...

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 5 परियोजनाओं को दी मंजूरी

0
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पांच परियोजनाओं को मंजूरी दी, जिनमें चार रेलवे परियोजनाएं और एक राजमार्ग परियोजना शामिल हैं। नई दिल्ली में मंत्रिमंडल...

ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की...

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने ओलंपिक-2036 के लिए उत्तराखण्ड से प्रतिभावान खिलाड़ियों को तैयार करने के उद्देश्य से खेल विभाग के साथ बैठक...

उत्तराखण्ड का भूस्खलन प्रबंधन माॅडल अब अन्य राज्यों में भी बना रहा अपनी पहचान

0
देहरादून। खारा हाइड्रो इलेक्ट्रिक परियोजना के लिए डीपीआर एवं तकनीकी परामर्श से यूएलएमएमसी को मिली पहली राजस्व प्राप्ति उत्तराखण्ड की भूस्खलन विशेषज्ञता का दायरा...