24.1 C
Dehradun
Wednesday, April 15, 2026


spot_img

आंगनवाड़ी बहनों को सीएम पुष्कर सिंह धामी का दीपावली पर तोहफा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आगनबाड़ी कार्यकत्रियों रूपये 1800 व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को रूपये 1500 तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं को रूपये 1500 की मासिक मानदेय वृद्धि किये जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरिचन्द्र सेमवाल ने निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास को  उक्तानुसार माह नवम्बर 2021 से मानदेय वृद्धि करते हुए भुगतान की कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।  

आई०सी०डी०एस० विभाग के अन्तर्गत वर्तमान समय में कुल आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की संख्या-14947 आंगनबाड़ी सहायिकाओं की संख्या 14947 एवं मिनी आंगनबाडी कार्यकत्रियों की संख्या 5120 है। इस प्रकार कुल संख्या 35014 है। 

राज्य सरकार द्वारा मानदेय में की गई वृद्धि के बाद अब आंगनबाङी कार्यकत्रियों कुल मासिक मानदेय 9300 रूपये, आंगनबाङी सहायिका को कुल मासिक मानदेय 5250 रुपये और मिनी आंगनबाङी कार्यकत्रियों को कुल मासिक मानदेय 6250 रूपये दिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को देर सायं मुख्यमंत्री आवास में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के नेतृत्व में बड़ी संख्या में आयी आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भेंट की। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और आगनबाड़ी सहायिकाओं को  मासिक मानदेय वृद्धि किये जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सचिव महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास हरि चन्द्र सेमवाल भी उपस्थित थे।

spot_img

Related Articles

Latest Articles

महिलाओं की शक्ति, साहस और समर्पण ही हमारे समाज और देश की प्रगति का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड राज्य महिला आयोग द्वारा राजकीय दून मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन को...

चारधाम यात्रा पंजीकरण के लिए ट्रांजिट कैम्प ऋषिकेश में 30 पंजीकरण कांउटर सहित 30...

0
देहरादून। उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2026 की शुरूआत 19 अपै्रल को अक्षय तृतीया के दिन हो रही है। जिले में यात्रा की तैयारियों...

उत्तराखंड की संस्कृति, विरासत और युवाशक्ति पर सरकार का फोकस

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन सांस्कृतिक केंद्र में ओहो रेडियो एवं ड्रीमर्स एड्यु हब के सौजन्य से आयोजित “राष्ट्र...

मुख्य सचिव ने ली वनाग्नि रोकथाम को लेकर शासन के उच्चाधिकारियों की बैठक

0
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में वनाग्नि की रोकथाम को लेकर सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक कर महत्त्वपूर्ण दिशानिर्देश दिए।...

‘राष्ट्रीय सुरक्षा सिर्फ सेना ही नहीं, जनता की भी जिम्मेदारी’, NSA अजीत डोभाल ने...

0
अहमदाबाद: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि देश की असली ताकत उसकी जनता की इच्छाशक्ति होती है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सुरक्षा...