32.3 C
Dehradun
Wednesday, May 20, 2026


spot_img

उत्तरकाशी को सीएम तीरथ ने दी 52 करोड़ की सौगात |Postmanindia

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को उत्तरकाशी में लगभग 52 करोड़ 37 लाख रूपये की 26 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. जिसमें से 17 करोड़ 41 लाख रूपये की 12 योजनाओं का लोकार्पण  एवं 34 करोड़ 46 लाख रूपये की 14 योजनाओं के शिलान्यास किये गये.

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा जिन योजनाओं का लोकार्पण किया गया उनमें 3 करोड़ 20 लाख रूपये की जनपद के विभिन्न मोटर मार्गों पर बिटुमिन्स कंक्रीट द्वारा सतह सुधारीकरण का कार्य, 2 करोड़ 94 लाख की लागत के उत्तरकाशी घनसाली तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर बिटुमिन्स कंक्रीट द्वारा सतह सुधारीकरण का कार्य, 2 करोड़ 74 लाख की लागत के ज्ञानसू साल्ड मोटर मार्ग से ज्ञानसू उपला बस्ती मोटर मार्ग का निर्माण, 2 करोड़ 05 लाख की लागत के गंगोत्री में वरूणाघाटी में भराणगांव-उपरीकोट मोटर मार्ग के 5 किमी में 30 मीटर स्पान के 1.50 लेन स्टील गर्डर सेतु का निर्माण, 1 करोड़ 68 लाख की लागत के विकासखण्ड भटवाड़ी के अन्तर्गत जसपुर बैण्ड से पुराली गांव तक मोटर मार्ग का निर्माण  एवं 2 करोड़ 81 लाख की लागत के विधानसभा क्षेत्र गंगोत्री के अन्तर्गत नाकुरी सिंगोट मोटर मार्ग के चौड़ीकरण व डामरीकरण आदि के कार्य शामिल हैं.

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया उनमें 4 करोड़ 64 लाख के अनुमानित लागत के जामक से बयाणा तक मोटर मार्ग निर्माण के स्टेज 2 का कार्य, 05 करोड़ 65 लाख के अनुमानित लागत के नाकुरी-कुंसी-मांगलीसेरा-बरसाली मोटर मार्ग निर्माण के स्टेज 2 का कार्य, 4 करोड़ 19 लाख की अनुमानित लागत के जामक से कामर मोटर मार्ग निर्माण के स्टेज 2 का कार्य, 03 करोड़ 75 लाख की अनुमानित लागत के बंदरकोट-जुगुल्डी-पंजिलयाला तक मोटर मार्ग निर्माण के स्टेज 2 का कार्य आदि शामिल हैं.

इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, डॉ स्वराज विद्वान,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: कचहरी के सफाई कर्मी का कोरोना से निधन, धारा चौकी इंचार्ज ने टीम संग दिया वृद्ध को कंधा

spot_img

Related Articles

Latest Articles

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने जनसुरक्षा को देखते हुए रेबीज संक्रमित कुत्‍तों को मारने की अनुमति...

0
नई दिल्ली। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने जनसुरक्षा को देखते हुए रेबीज से संक्रमित, लाइलाज बीमारी से ग्रस्‍त या अत्‍यधिक खतरनाक कुत्‍तों को पहली बार मौत...

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की उच्च-स्तरीय बैठक, नीट परीक्षा दोबारा करवाने से...

0
नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें आगामी नीट-यूजी की दोबारा परीक्षा...

भारत-नॉर्डिक सम्‍मेलन में शामिल हुए पीएम मोदी, कहा भारत में नॉर्डिक देशों का निवेश...

0
नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि नॉर्डिक देशों के साथ भारत की भागीदारी को पर्यावरण अनुकूल प्रौद्योगिकी और नवाचार रणनीतिक भागीदारी...

मुख्यमंत्री धामी ने बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक में प्रतिभाग...

0
देहरादून। बस्तर, छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद् की 26वीं बैठक में उत्तराखंड के...

बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह, पहाड़ी वास्तुकला और आधुनिक सुविधाओं का...

0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुरूप प्रदेश के दूरस्थ जनपदों में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं के विकास की दिशा में एक और...